Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, छत से कूद कर दी जान

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-09-11 12:24 IST

Malaika Arora Father Death

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जी हां! दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है, यह खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। अनिल अरोड़ा की इस तरह आकस्मिक मौत की खबर सुन परिवार सदमे में है।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड (Malaika Arora Father Suicide)

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनके पिता अनिल अरोड़ा ने अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि ये घटना आज सुबह 9 बजे के आस पास की है, अनिल अरोड़ा ने 9 बजे के करीब अपने बांद्रा स्थित घर की छत से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा का शव हॉस्पिटल में हैं। जब यह घटना हुई उस दौरान मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, खबर सुनते ही वह फौरन ही मुंबई के लिए रवाना हो चुकीं हैं।  

क्या है आत्महत्या की वजह (Malaika Arora Father Suicide Reason)

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के आत्महत्या की खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है, फिलहाल यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगें हैं, कुछ तो मलाइका अरोड़ा को ही इसका जिम्मेदार मान रहें हैं, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि आखिरकार मलाइका अरोड़ा के पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, वे किस चीज से परेशान थे। अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल अनिल अरोड़ा की बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छान बीन में पुलिस जुट चुकी है। 

अरबाज खान पहुंचें मलाइका अरोड़ा के घर (Arbaaz Khan At Malaika Arora House)

मलाइका अरोड़ा जहां अभी पुणे से मुंबई आ रहीं हैं, वहीं इस मुश्किल वक्त में उनका साथ देने एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंच चुके हैं। अरबाज खान को मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया गया, वे पहले शख्स हैं, जो मलाइका के मुश्किल समय में उनका साथ देने सबसे पहले पहुंचें। 

Tags:    

Similar News