सुशांत के बाद अब इस फेमस एक्टर ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला ठंठा भी नहीं हुआ था कि एक और एक्टर ने सुसाइड कर लिया है। मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Update: 2020-07-30 04:39 GMT
Ashutosh Bhakre

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला ठंठा भी नहीं हुआ था कि एक और एक्टर ने सुसाइड कर लिया है। मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आशुतोष की उम्र 32 साल थी। आशुतोष ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर में जान दी है।

पुलिस ने बताया कि आशुतोष का शव नांदेड़ स्थित उनके बंगले में लटका हुआ पाया गया। आशुतोष एक महीने पहले ही नांदेड़ गए थे। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में आशुतोष के निधन से शोक की लहर दौड़ गई हैं।

आशुतोष के अचानक फांसी लगाकर जान देने से फैंस को भारी सदमा लगा है। आशुतोष ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें...राज्यपाल को भेजे प्रस्तावों में फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं, गहलोत को था इस बात का डर

आशुतोश ने फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयुरी देशमुख से शादी की थी। 21 जनवरी 2016 को मयुरी और आशुतोष की शादी हुई थी। दोनों की खूब जमती थी। आशुतोष का नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में बंगला था। कुछ दिनों पहले ही दोनों अपने घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें...झारखंड की हेमंत सरकार में दरार, दिल्ली पहुंचे कांग्रेस MLA, महागठबंधन में हड़कंप

चर्चित एक्टर थे आशुतोष

आशुतोष इंडस्ट्री में काफी चर्चित एक्टर में से एक थे। उनकी Ecchar Tharla Pakka नाम की फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। मयुरी भी मराठी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सीरियल Khulta Kali Khulena से घर-घर में पहचान पाई। दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें...सुशांत केस: रेहा का केस लड़ेंगे सबसे बड़े वकील, कर चुके हैं सलमान-संजय का बचाव

आशुतोष ने ऐसे में आत्महत्या की है जब पूरा देश बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच हो रही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News