Mika Singh का स्स्वयंवर शो में आईं आकांक्षा पुरी ने शो जीतने के बाद किया खुलासा कहा,हमदोनों सिर्फ दोस्त हैं

Akansha Puri: स्वयंवर जीतने के बाद आकांक्षा पुरी ने सिंगर मीका सिंह के साथ अपने रिलेशन के बारे में बोला, जानिए क्या है पूरी बात।

Update: 2022-10-22 15:25 GMT

Mika ka Swayamvar Show (image: social media)

Akanksha Puri: आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। रियलिटी शो स्वयंवर- माइक दी वोह्ति में एंट्री करते ही एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी लाइमलाइट में छा गईं। इस शो में सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर था, जहां कई लड़कियां उनकी दुल्हन बनने के लिए आईं। जिसमें आकांक्षा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और आखिरकार उन्होंने सिंगिंग स्टार का दिल चुरा लिया और जिसके बाद दोनों ने स्टेज पर वरमाला भी एक दूसरे को पहनाया था। लेकिन शो को तीन महीने से ज्यादा हो चुके हैं और उनकी शादी को लेकर अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं आई है जिससे फैंस उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कंफ्यूज हो गए हों।

वहीं हाल ही में एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में, आकांक्षा ने शेयर किया कि, "हमने शो में मेंशन किया कि हम कई सालों से दोस्त थे और हम वही बने रहेंगे। हम सिर्फ दोस्त हैं और कपल नहीं। " यह पूछे जाने पर कि अगर वे अपनी दोस्ती को और आगे नहीं ले जाना चाहते हैं तो उन्होंने शो क्यों किया? तो इस सवाल पर आकांक्षा ने कहा कि स्वयंवर एक साथी चुनने के बारे में था, इसलिए उन्होंने एक-दूसरे को देखते हुए फैसला किया क्योंकि वे एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, "हमने कभी नहीं कहा कि हम प्यार में हैं या कोई रोमांस भी हमनें प्रेजेंट नहीं किया है। हम क्लियर थे कि हम एक जीवन साथी की तलाश में थे और प्रिफरेबली कोई ऐसा पर्सन जो दोस्त रहा हो। लेकिन शो के बाद, हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है और हम वही पुराने दोस्त हैं जो हम थे।"

इसके साथ ही आकांक्षा ने ये भी शेयर किया कि वह और मिका एक-दूसरे के लिए बेहद प्रोटेक्टिव हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। उन दोनों को व्यक्तिगत रूप से जीवन में कड़वे एक्सपीरियंस हुए हैं, इसलिए वे धीमे चल रहे हैं। वे हाथ नहीं पकड़ते या किसी पीडीए में शामिल नहीं होते क्योंकि वे जानते हैं कि वे कहां खड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमदोनों ही फिलहाल प्रेजेंट में अपने अपने काम में बिजी हैं और एक-दूसरे की प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को समझते हैं।

इसके साथ ही कुछ साल पहले आकांक्षा पुरी और मीका सिंह के डेटिंग के बारे में अफवाहें उड़ी थीं जब आकांक्षा पुरी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मीका के घर में एक पूजा में नजर आ रही थीं। वीडियो पर धन्य लिखा था, जिससे फैंस को लगा कि वे साथ हैं। लेकिन आकांक्षा ने बाद में क्लियर किया और शेयर किया कि वे सिर्फ दोस्त थे।

वहीं बॉलीवुड स्टार सिंगर मीका सिंह को रियलिटी शो स्वयंवर: मीका दी वोहटी में देखा गया था, जहां मीका को अपने सपनों की रानी से मिलने और उससे शादी करने का मौका मिला था। साथ ही इस शो में कई लड़कियों ने भाग लिया।

जहां आकांक्षा पुरी ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो में शेयर किया था कि उनके मन में उनके लिए फीलिंग्स हैं। जैसा कि वे एक-दूसरे को सालों से जानते थे, दोनों के बीच का रिलेशन इम्मेडायटली था। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा उनकी केमिस्ट्री और मजबूत होती गई। फिनाले एपिसोड में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को वरमाला पहनाई। कुछ दिनों बाद दोनों को डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया।

Tags:    

Similar News