Mirza Song: अजय देवगन की मूवी मैदान का पहला गाना घर आया मेरा मिर्जा रिलीज

Mirza Song Maidaan Movie: अजय देवगन की फिल्म मैदान का पहला गाना घर आया मेरा मिर्जा आज हुआ रिलीज, फिल्म होगी ईंद के अवसर पर रिलीज..

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-03-18 13:00 GMT

Mirza Song Maidaan Movie

Ghar Aaya Mera Miraz Song Maiddan: अजय देवगन (Ajay Devgn) के लिए ये साल काफी खास होने वाला है, एक के बाद एक उनकी कई सारी मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें से शैंतान फिल्म (Shaitaan Movie) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। और हर रोज बंपर कलेक्शन कर रही है। इसी लिस्ट में अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैदान (Maidaan Movie) जो कि 2018 में अनाउंमेंट की गई थी लेकिन रिलीज नहीं हो पाई थी, वो अब जाकर इस साल यानि 2024 ईंद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च 2024 को रिलीज कर दिया गया था। फिल्म का ट्रेलर दर्शरको को इतना पसंद आया है कि ट्रेलर आते ही ट्रेंड करने लगा। अब फिल्म का पहला गाना Dil Ke Maidaan Se Jeeth Kar, Ghar Aaya Mera Mirza Song रिलीज हो गया है। ये गाना (Mirza Song) आपको Saregama Music पर सुनने को मिल सकता है।

 जावेद अली और ऋचा शर्मा ने गाया मिर्ज़ा गाना (Javed Ali and Richa Sharma sing Song Mirza)-

Full View

 अजय देवगन की फिल्म मैदान का पहला गाना मिर्ज़ा (Mirza Song Maidaan) रिलीज हो गया है। इस गाने को जावेद अली और ऋचा शर्मा ने गाया है। इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है और संगीत ए आर रहमान द्वारा दिया गया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कैप्शन के साथ साझा किया, “दिल के मैदान से जीता कर, घर आया मेरा मिर्जा, ऋचा शर्मा और जावेद अली का एक गाना!”

मैदान मूवी की कहानी (Is Maidaan Based on a true story)-

फिल्म मैदान में अजय इस गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम (Syed Abdul Rahim) की कहानी बताएंगे, जो भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले गए व सबका देश का नाम रोशन किया। उस समय टीम में चुन्नी गोस्वामी, पीके बनर्जी, बलराम, फ्रेंको और अरुण घोष जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल थे। और यह फिल्म 1952-1962 के बीच भारत के स्वर्णिम फुटबॉल काल पर केंद्रित होगी।

फिल्म मैदान के निर्माता बोनी कपूर ने कहा था, “मुझे आश्चर्य हुआ कि बहुत से लोग सैयद अब्दुल रहीम (Syed Abdul Rahim)  जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति के बारे में नहीं जानते हैं। वह एक गुमनाम नायक हैं जिनकी उपलब्धियों को सलाम किया जाना चाहिए। उनकी टीम में चुन्नी गोस्वामी, पीके बनर्जी, बलराम, फ्रैंको और अरुण घोष जैसे हीरो थे। सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाने के लिए अजय देवगन जैसे किसी व्यक्ति की जरूरत है। उनके साथ, मैं बस यही उम्मीद कर सकता हूं कि हमारी फिल्म युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करेगी और भारत जल्द ही विश्व कप घर लाएगा।' यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होगी।

मैदान मूवी कब रिलीज होगी (Maidaan Movie Release Date)-

अजय देवगन की फिल्म मैदान का अक्षय कुमार (Aksahy Kumar)और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) से क्लैश होगी। बड़े मियां छोटे मियां ईद पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह इसी साल 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मैदान मूवी कास्ट (Maidaan Movie Cast)-

 मैदान मूवी को अमित शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है और बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और ज़ी स्टूडियो द्वारा समर्थित है। इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं। प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। 

Tags:    

Similar News