धर्मेंद्र के बाद अब Mithun Chakraborty भी हुए अस्पताल में एडमिट, बेटे ने दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर Mithun Chakraborty की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उनकी इस तस्वीर ने मिथुन के फैंस को काफी परेशान कर दिया है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-02 12:04 GMT

Mithun Chakraborty Hospitalized (Image Credit-Social Media)

Mithun Chakraborty Hospitalized: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उनकी इस तस्वीर ने मिथुन के फैंस को काफी परेशान कर दिया है। सभी उनकी सेहत की दुआ मांग रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

दरअसल मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे जो होस्पिटलिज़्ड नज़र आ रहे हैं। हांथों में वीगो और उन्हें ड्रिप भी चढ़ती दिख रही है। जिसके बाद से उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव डॉ अनुपम हज़रा (Dr. Anupam Hazra ) ने भी ट्वीट कर के मिथुन चक्रवर्ती की हॉस्पिटल की ये तस्वीर शेयर की है ,साथ ही लिखा है "गेट वेल सून मिथुन दा। " जिसके बाद से ही फैन क़ाफी परेशान हैं और जानना चाह रहे हैं कि मिथुन दा को हुआ क्या है। जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने एक्टर की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया की,"मिथुन चक्रवर्ती को किडनी में स्टोन की समस्या थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और वायरल फोटो हॉस्पिटल की ही है, जिसमें वो बेहोशी की हालात में बेड पर लेटे नज़र आ रहे हैं। लेकिन अब मिथुन दा की सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें बेंगलुरु के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। अब वो बिलकुल स्वस्थ हैं। 


उनकी तबियत के बारे में जानकर उनके फैंस ने रहत की सांस ली है। और सभी उन्हें बेस्ट विशेष देते भी नज़र आ रहे हैं। मिथुन को आखिरी बार फिल्म द कश्मीर फाइल्स में देखा गया था। जिसमे उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद भी किया। साथ ही वो कलर्स के शो हुनरबाज में जज की भूमिका में भी नज़र आते थे। शो में उनका खास अंदाज़ लोगों को खूब भाता है।  

Tags:    

Similar News