Mithun Chakraborty की ऐसी हालत देख फैंस हुए शॉक्ड, बोले चल रहा है बुरा समय देखें वायरल वीडियो

Mithun Chakraborty National Film Awards Winner List 2024: मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहब फॉल्के अवॉर्ड, इसके बाद भी उनकी हालत देख फैंस हुए चिंतित

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-08 17:26 IST

Mithun Chakraborty National Film Awards 2024

Mithun Chakraborty National Film Awards 2024: आज भारत के राष्ट्रपित द्वारा सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। कुछ समय पहले ही नेशनल फिल्म अवॉर्ड और अन्य अवॉर्ड को लेकर घोषणा की गई है। जिसमें भारत के प्रसिद्ध हीरों मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। Mithun Chakraborty को दादा साहेब फॉल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसके बारे में पिछले हफ्ते ही घोषणा की गई है। अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के कई सारे एक्टर और एक्ट्रेस शामिल होने पहुँचे हैं। तो वहीं Mithun Chakraborty भी अवॉर्ड सेरेमनी में पहुँचे है। अवॉर्ड सेरेमनी से मिथुन चक्रवर्ती का वीडियो सामने आने पर लोग उनकी हालत देखकर काफी ज्यादा चिंतित हो गए हैं। 

मिथुन चक्रवर्ती पहुँचे नेशनल फिल्म अवॉर्ड फंक्शन में वीडियो वायरल (Mithun Chakraborty National Film Awards 2024 Video)-

भारतीय सिनेमा में की सबसे प्रतिष्ठित 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 का समारोह शुरू हो चुका है। जिसका आयोजन दिल्ली के विजय भवन में किया गया है। जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। तो वहीं मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फॉल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस समारोह में पहुँचने से पहले Mithun Chakraborty का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती चोटिल हालत में दिखाई दे रहे हैं। 

मिथुन चक्रवर्ती का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा चिंतित नजर आए। जिनमें से एक यूजर ने लिखा कि- गोविंदा को गोली लगी अब मिथुन चक्रवर्ती के हाथों में फैक्चर हुआ है, पुराने हीरों का बुरा समय चल रहा है। तो वहीं बाकि फैंस Mithun Chakraborty के जल्द ही सही होने की कामना कर रहे हैं। Mithun Chakraborty ने अवॉर्ड मिलने पर कहा कि इतनी बड़ी इज्जत मिली है कि अभी तक खुमार में हूँ। भगवान का शुक्रिया, जितनी तकलीफे उठाई लगता है भगवान ने सूद सहित वापस कर दी। 


नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर 2024 (National Film Awards 2024 Winner List)-

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आट्टम
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: कंटारा
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ऋषभ शेट्टी, कंतारा
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - नित्या मेनन और मानसी पारेख
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - सूरज बड़जात्या
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – नीना गुप्ता
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पवन मल्होत्रा
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू – फौजा, प्रमोद कुमार
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म - कार्तिकेय 2
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म - पोन्नियिन सेलवन - भाग 1
  • सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म - बागी दी धी
  • सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म – दमन
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म - सऊदी वेलक्का CC.225/2009
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – वलवी
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – केजीएफ: चैप्टर 2
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – गुलमोहर
  • विशेष उल्लेख - गुलमोहर में मनोज बाजपेयी, और कालीखान के लिए संजय सलिल चौधरी
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन – केजीएफ: चैप्टर 2
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – तिरुचित्रबलम
  • सर्वश्रेष्ठ गीत – फ़ौजा
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – प्रीतम (गीत), एआर रहमान (पृष्ठभूमि स्कोर)
  • बेस्ट मेकअप – अपराजितो
  • सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा – कच्छ एक्सप्रेस
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन - अपराजितो
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन – आट्टम
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन - पोन्नियिन सेलवन - भाग 1
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा – आट्टम
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद – गुलमोहर
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन - पोन्नियिन सेलवन - भाग 1
Tags:    

Similar News