एक्ट्रेस मौनी राय ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ ये क्या कर दिया, हटाना पड़ा ट्वीट

दरअसल, मौनी रॉय  रक्षामंत्री 'राजनाथ सिंह' के बदले 'राज नायक' को टैग करना चाह रही थीं लेकिन गलती से उन्होंने 'राजनाथ सिंह' को टैग कर दिया था। अपनी इस गलती पर कुछ समय के लिए वे परेशान भी हुई थी।

Update: 2020-09-30 12:13 GMT
बता दें कि हाल में ही मौनी रॉय ने अपना 35वां बर्थडे मनाया था। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने खास जगह भी चुनी थी। इसके लिए वे मालदीव गई थीं।

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों चर्चा में हैं। वह कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं और आजकल फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी ‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी जल्द ही आने वाली है। इसमें वे निगेटिव कैरेक्टर प्ले कर रही हैं।

उन्होंने हाल में ही अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उस दौरान इवेंट की कुछ खास तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की थी।

जिसके बाद से उनके फैंस के अलावा कई सेलेब्स-हस्तियों ने सोशल मीडिया पर ही उन्हें बर्थडे विश किया था। जिसके जवाब में मौनी रॉय ने कई सेलेब्स का शुक्रिया अदा भी किया था।

ये भी पढ़ें… हाथरस मामले पर बोलीं मायावती, घटना का सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले तो बेहतर

फ्रेंड की जगह गलती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कर दिया था टैग

इसी बीच जल्दबाजी में उनसे एक चूक हो गई। उन्होंने बर्थडे विश रिप्लाई करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया और उन्हें थैंक्यू बोल दिया। लेकिन जैसे ही बाद में उन्हें ये बात मालूम हुई कि मौनी ने ये गलती से कर दिया, इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट को फौरन डिलीट कर दिया।

दरअसल, मौनी रॉय रक्षामंत्री 'राजनाथ सिंह' के बदले 'राज नायक' को टैग करना चाह रही थीं लेकिन गलती से उन्होंने 'राजनाथ सिंह' को टैग कर दिया था। अपनी इस गलती पर कुछ समय के लिए वे परेशान भी हुई थी। हालांकि ट्वीट हटाने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

एक्ट्रेस मौनी राय का ट्वीट

ये भी पढ़ें…हाथरस गैंगरेप: पुलिस ने कराया पीड़िता का अंतिम संस्कार, विरोध करते रहे परिजन

एक्ट्रेस मौनी राय की फोटो(सोशल मीडिया)

मेड इन चाइना, गोल्ड जैसी फिल्मों में कर चुकी हैं काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी रॉय 29 सितंबर से मालदीव में हैं। उन्होंने मालदीव में अपना 35 वां जन्मदिन मनाया था, इसी जगह से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की थी।

एक फोटो में वे पीले रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। मौनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे बोट राइडिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

उनके बारे में बता दें कि टीवी शो के अलावा उन्होंने मेड इन चाइना, गोल्ड जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने नागिन1-2 में काम किया था, जिसमें उन्हें खूब पहचान मिली थी।

एक्ट्रेस मौनी राय की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…हाथरस गैंगरेप: पुलिस ने कराया पीड़िता का अंतिम संस्कार, विरोध करते रहे परिजन

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Tags:    

Similar News