VIDEO:शादी के बाद अनुष्का का ये रुप देखकर, विराट की हो गई बोलती बंद

Update: 2018-02-03 04:21 GMT

मुंबई:एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म परी का दूसरा ट्रीजर रिलीज हो गया है। रिलीज हुए इस टीजर में अनुष्का शर्मा बेहद डरावने लुक में नजर आ रही है। इससे पहले रिलीज हुए इस फिल्म के एक और टीजर में अनुष्का का हॉरर अंदाज देखने को मिला था। अनुष्का की यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होगी।

Full View

यह पढ़ें...अमेरिका में महिलाओं ने ऐसे देखा फिल्म पद्मावत, देखें VIDEO में उनकी स्टाइल

रिलीज हुए इस टीजर में अनुष्का शर्मा टीवी पर कार्टून देखती हुई दिखाई दे रही है साथ ही उनके पैरों में जंजीर बंधी हुई है। देखते ही देखते उनके नाखून बढ़ने लगते हैं और वे एकदम खूंखार अंदाज में नजर आने लगती है। अनुष्का शर्मा का यह रूप देखकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Full View

परी अनुष्का शर्मा के खुद के प्रोडक्शन हॉउस की फिल्म है। अनुष्का शर्मा की यह फिल्म एक हॉरर फिल्म है। इससे पहले अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म फिल्लौरी में भूत के किरदार में नजर आई थी। अनुष्का शर्मा फिल्म परी में दर्शकों को पूरी तरह से डराने के लिए तैयार है। परी के अनुष्का शर्मा शाहरूख खान की फिल्म जीरो में नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News