Naagin 7 में Priyanka Chahar Choudhary नागिन की भूमिका निभाएंगी या नहीं खुद बताया उन्होंने ने
Naagin 7 Priyanka Chahar Choudhary: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएंगी या नहीं खुद बताया उन्होंने;
Naagin 7 Priyanka Chahar Choudhary: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 लीड कास्ट की जब भी बात हुई है। हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद टीवी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी रही हैं। जब भी नागिन 7 की लीड कास्ट की बात की जाती है। हमेशा प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आता है। जबकि एकता कपूर या मेकर्स द्वारा अभी तक नागिन 7 (Naagin Season 7) की कास्ट पर किसी प्रकार का अपडेट नहीं शेयर किया गया है। तो वहीं इन सबके बीच एक बार फिर से प्रियंका चाहर चौधरी का नाम नागिन 7 (Naagin 7) के लिए खबरों में आने के बाद प्रियंका ने सफाई दी है।
क्या प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में हैं (Is Priyanka Chahar Choudhary In Naagin 7)-
कल मीडिया में खबरें आई की नागिन 7 की लीड कास्ट के रूप में ईशा मालविया, प्रियंका चाहर चौधरी और विवियन डीसेना का नाम फाइनल किया गया है। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी पॉजीटिव किरदार तो वहीं ईशा मालविया निगेटिव किरदार प्ले करेंगी। और विवियन डीसेना नागराज की भूमिका में नजर आएंगे। जिसके बाद से प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस काफी खुश नजर आएं क्योंकि वो हमेशा से यही चाहते थे कि इस बार एकता कपूर की टीवी सीरियल में नागिन के रूप में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएं लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी ने फैंस की उम्मीदों पर तब पानी फेर दिया।
जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ये लिखा कि- वो जो रिव्यूमर्स देख रही हैं, उसको वो इंज्वॉय कर रही हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं बता देना चाहती हूँ कि मै नागिन का हिस्सा नहीं हूँ। इस समय वो अन्य चीजें करने के लिए एक्साइटेट हैं।
इससे पहले भी Priyanka Chahar Choudhary ये क्लियर कर चुकी हैं कि एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 का हिस्सा वो नहीं है। नाहि मेंकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। लेकिन इसके बावजदू भी उनके फैंस लगातार उनका नाम नागिन 7 के लिए सजेस्ट करते आ रहे हैं। अब एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो Naagin 7 की अगली नागिन कौन होगी, ये तो एकता कपूर ही बता सकती हैं। अभी तक ये सिर्फ एक सस्पेंस बना हुआ है। जिसपर से उम्मीद है कि जल्द ही पर्दा उठेगा।