NCB Drugs Raid: कौन हैं मुनमुन धमेचा, आर्यन खान के साथ ड्रग्स केस में हुई हैं गिरफ्तार

NCB Drugs Raid: मुनमुन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मध्य प्रदेश से की है। मुनमुन भोपाल में रही हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-10-04 11:25 GMT

आर्यन खान के साथ ड्रग्स केस में अरेस्ट हुईं मुनमुन धमेचा के बारे में जानें? (Social media)

NCB Drugs Raid: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ क्रूज (cruise) में हुई ड्रग पार्टी केस (Drug Party Case) में NCB टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) को भी गिरफ्तार कर लिया है। NCB टीम ने अरबाज और मुनमुन के पास से भी ड्रग्स भी बरामद किए गए थे। आखिर मुनमुन धमेचा कौन है? जानते हैं 

मध्य प्रदेश की रहने वाली है मुनमुन

मुनमुन धमेचा दिल्ली की रहने वाली हैं। मुनमुन धमेचा मध्य प्रदेश में सागर के रहने वाले हैं। मुनमुन की मां का पिछले साल ही निधन हो गया था, जबकि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। उनका एक भाई भी है जिसका नाम प्रिंस है। वह दिल्ली में नौकरी करता है।

6 साल पहले दिल्ली चली गई थी मुनमुन

बता दें की मुनमुन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मध्य प्रदेश से की है। मुनमुन भोपाल में रही हैं। 6 साल पहले वह भाई के पास दिल्ली चली गई थीं। इसके अलावा उन्हें पार्टियों का भी शौक है। उन्होंने पार्टियां की कई फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके साथ कई दोस्त और बॉलीवुड स्टार्स भी देखे जा सकते हैं। मुनमुन धमेचा ने विज्ञापन में भी काम किया हुआ है। 

मुनमुन धमेचा पर ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़ा

NCB ने मुनमुन धमेचा पर ड्रग्स का सेवन करने और खरीदने-बेचने का इल्जाम लगाते हुए उनपर केस दर्ज किया है। अब आगे उनके साथ क्या होगा यह समय बताएगा।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Tags:    

Similar News