शाहिद कपूर की मां ने कहा- उनका बेटा होगा दुनिया का बेस्ट फॉदर

Update: 2016-04-21 05:02 GMT

मुंबई: शाहिद कपूर ने हाल ही में ये खुशखबरी दी है कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जल्द ही अपने घर एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। एक लीडिंग पेपर के अनुसार मीरा सितम्बर या अक्टूबर में मां बनेंगी।

जब शाहिद की मां नीलिमा अजीम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक्साइटेड होकर कहा, शाहिद ने उन्हें सही समय पर यह गुड न्यूज़ दी मगर उन्होंने पहले ही अंदाज़ा लगा लिया था। अब आप इसे मां का प्यार कहें या सिक्स्थ सेन्स पर वो पहले से जानती थी की मीरा प्रेगनेंट हैं और सुनकर बहुत खुश हो गई थीं, जब शाहिद ने उनको बताया कि जो वे सोच रहीं हैं वो सच है।

उन्होंने आगे कहा, दादी बनना बहुत ही अच्छी फीलिंग हैं इसे बता पाना बहुत मुश्किल है। हम बहुत खुश भी हैं और इमोशनल भी। यह हम सब के लिए बहुत ही अच्छा समय है। नीलिमा ने कहा, बेबी स्वस्थ हो और अच्छा हो अब वो भले ही लड़का हो या लड़की, फर्क नहीं पड़ता। उनसे पूछा कि शाहिद कैसे पिता होंगे तो उन्होंने कहा, वो दुनिया के सबसे अच्छे पिता होंगे।

Tags:    

Similar News