बहन रिद्धिमा की डिनर पार्टी में शामिल हुए ये सेलेब्स, नहीं पहुंचे भाई रणबीर

एक्टर ऋषि कपूर के निधन के करीब दो महीने हो चुके हैं। बीते दिनों पहली बार नीतू कपूर को घर से बाहर स्पॉट किया गया। पापा ऋषि  के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर भी मुंबई में ही मां और भाई के साथ रह रही हैं। इस बीच रिद्धिमा कपूर ने एक छोटी सी डिनर पार्टी भी प्लान की।

Update: 2020-07-05 05:26 GMT

मुंबई: एक्टर ऋषि कपूर के निधन के करीब दो महीने हो चुके हैं। बीते दिनों पहली बार नीतू कपूर को घर से बाहर स्पॉट किया गया। पापा ऋषि के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर भी मुंबई में ही मां और भाई के साथ रह रही हैं। इस बीच रिद्धिमा कपूर ने एक छोटी सी डिनर पार्टी भी प्लान की।

Full View

यह पढ़ें...गौतम गुलाटी-उर्वशी रौतेला ने फैंस को दिया सरप्राइज, लॉकडाउन में रचाई शादी

इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा समेत कपूर परिवार के कुछ दोस्त शामिल हुए। डिनर पार्टी की तस्वीरें रिद्धिमा ने अपने इंस्टा पर शेयर की। इस दौरान नीतू और रिद्धिमा कपूर के साथ मैचिंग हेयरस्टाइल देखने को मिला। फोटो में रिद्धिमा एकदम नीतू की कार्बन कॉपी लग रही हैं। इस पार्टी में रणबीर कपूर नजर नहीं आए। नीतू और रिद्धिमा ही तस्वीरों में दिखीं, लेकिन रणबीर नदारद रहे। पार्टी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

यह पढ़ें...नागालैंड डॉग मीट बैन: अनुष्का शर्मा ने कही ऐसी बात, अन्य स्टार्स ने दिया साथ

बता दें कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन मुंबई के अस्पताल में हुआ। ऋषि और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे रोमांटिक कपल में से थी। ऐसे में ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू सिंह अकेली पड़ गईं थी लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक पल भी मां का साथ नहीं छोड़ा। रिद्धिमा अक्सर पापा से जुड़ी यादों को इंस्टा पर शेयर करती हैं। कहते हैं कि रिद्धिमा पापा के बहुत करीब थी वो ज्वैलरी डिजाइनर है और बिजनेस वूमेन के रुप में उनकी अपनी पहचान है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News