Rishi Kapoor संग वायरल हुई Ranbir की लाडली राहा की फोटो, देख फैंस भी हुए हैरान

Rishi Kapoor-Raha Kapoor Photo: सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह रणबीर कपूर की बेटी राहा के साथ नजर आ रहें हैं। ऋषि और राहा की इस तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-02-11 11:37 IST

Rishi Kapoor-Raha Kapoor (Photo- Social Media)

Rishi Kapoor-Raha Kapoor Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही प्यारे कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अभी सिर्फ 1 साल की ही हुई है, और अभी से ही वह सुर्खियों में आ चुकी है। राहा कपूर की क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इसी बीच राहा की एक बेहद ही प्यारी फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दादा ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहीं हैं। ऋषि कपूर और राहा की इस तस्वीर को देख नेटीजेंस हैरान रह गए, क्योंकि ऋषि कपूर तो 2020 में ही दुनिया को अलविदा कह गए थे, जबकि राहा का जन्म 2022 में हुआ है, ऐसे में सोचने वाली बात है कि आखिरकार ऋषि कपूर और राहा एक साथ कैसे इस वायरल फोटो में नजर आ रहें हैं। तो चलिए आपको बताते हैं।

दादा ऋषि की गोद में नजर आईं राहा कपूर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो की बात करें तो उसमें राहा कपूर अपने दादा ऋषि की गोद में नजर आ रहीं हैं, वहीं ऋषि बड़े ही प्यार से राहा को निहार रहें हैं। इस तस्वीर को नीतू कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। सिर्फ नीतू कपूर ही नहीं, बल्कि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। नीतू ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "ये बहुत ही एडॉरेबल है।" ऋषि और राहा की इस फोटो को देख, यूजर्स हैरान हैं, उनके मन में यही सवाल चल रहा है कि आखिरकार ये कैसे पॉसिबल हो सकता है।


क्या है ऋषि और राहा की वायरल तस्वीर का सच

दादा ऋषि की गोद में नन्ही राहा की वायरल हो रही तस्वीर के पीछे का सच आपको बताएं तो दरअसल यह फोटो एडिटेड है। जी हां! एक फैन ने इतना शानदार एडिट कर इसे शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। सिर्फ लोगों का ही नहीं, बल्कि नीतू कपूर और सोनी राजदान भी इस एडिटेड फोटो को, देख रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। इस वायरल फोटो को देख कई यूजर्स ने यही कमेंट किया है कि काश ऋषि जी आज हमारे साथ होते।

ऋषि कपूर की तरह लगतीं हैं राहा कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली बेटी राहा अपने दादू ऋषि कपूर की तरह ही दिखतीं हैं। राहा की आंखें बिलकुल ऋषि कपूर की तरह है नीली-नीली। साथ ही फेस भी उनसे मिलता जुलता है। जब राहा की पहली झलक सामने आई थी, सभी का यही कहना था कि राहा अपने दादा ऋषि कपूर पर गईं हैं। बताते चलें कि राहा का जन्म 6 नवंबर को साल 2022 में हुआ था, राहा के जन्म के एक साल बाद आलिया और रणबीर ने बेटी की पहली झलक दिखाई थी।

Tags:    

Similar News