Vogue Beauty Awards में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आई ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड में हेरोपंती फिल्म से कदम रखने वाली एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपनी पहचान बना ली है। कृति अपने फिटनेस और फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Update: 2023-06-09 08:15 GMT

मुंबई: बॉलीवुड में हेरोपंती फिल्म से कदम रखने वाली एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपनी पहचान बना ली है। कृति अपने फिटनेस और फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो जहां भी जाती हैं अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस करती हैं। 25 सितम्बर बुधवार शाम भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब कृति मुंबई में Vogue Beauty Awards में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नज़र आई। तो आइए आपको दिखातें हैं उनकी कुछ प्यारी तस्वीरें...

ये भी देखें:साइबर ठगी से रहें सावधान! ऐसे भी लगाया जा रहा चूना

अवॉर्ड शो में कृति पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी।

ये गाउन जाने माने डिजाइनर मोनिशा जयसिंह का है जिसमें रफल ट्रेल भी लगा हुआ था।

गाउन के साथ कृति ने डायमंडर ईयररिंग्स पहना जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

कृति यहां नेचुरल मेकअप में नज़र आईं।

कृति ने अलग-अलग पोज दे कर लोगों को दिलों को थाम दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति जल्द ही फिल्म हाउसफुल 4 में नज़र आने वाली हैं और इस फिल्म का फर्स्ट लुक कल ही रिलीज हुआ है।

ये भी देखें:अभी-अभी भीषण हादसे का शिकार हो गए बीजेपी के ये बड़े नेता, 2 की मौत

कृति की ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

आखिरी बार कृति कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लुका छिपी में नज़र आईं थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।

Tags:    

Similar News