2021 में फिल्मों की लगी लंबी लाइन, सिनेमाघरों में रिलीज को हैं तैयार

साल 2020 में मनोरंजन जगत और सभी सिनेमाघर भी बंद रहे जिसके चलते सिनेमाघरों में एक भी फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई। लेकिन 2021 में नए जोश के साथ बॉलीवुड भी मैदान में उतरने वाला है।

Update: 2021-01-01 03:30 GMT
2021 में फिल्मों की लंबी लाइन, सिनेमाघरों में रिलीज़ को तैयार

आज नई सुबह के साथ नए साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। दुनियां भर के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। 2020 बुरा साल देखने के बाद अब लोग जिंदगी को फिर से पहले की तरह जीने का इंतज़ार कर रहे है। साल 2020 में मनोरंजन जगत और सभी सिनेमाघर भी बंद रहे जिसके चलते सिनेमाघरों में एक भी फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई। लेकिन 2021 में नए जोश के साथ बॉलीवुड भी मैदान में उतरने वाला है। इस साल कई बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है, जिसके सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। आइए जानतें है कौन सी हैं वो फ़िल्में...

83

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ये फिल्म भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नज़र आने वालें हैं। फिल्म 83 साल 2020 में ही रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा ना हो पाया जिसके चलते अब ये 2021 में रिलीज़ होने वाली है।

राधे

सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म राधे भी 2020 में रिलीज़ हो तैयार थी लेकिन अब 2021 में दर्शकों के बीच जल्द रिलीज़ को तैयार है। सलमान खान की ये फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

के.जी.एफ 2

यश, संजय दत्त और श्रीनिधि शेट्टी जैसे स्टार इस फिल्म में नज़र आने वाले है। बाहुबली 2 के बाद इस फिल्म को प्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्मों में से एक मन गया है। फिल्म का पहला चैप्टर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ था।

तूफान

फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल ई जोड़ी इस फिल्म में धमाल मचने को तैयार बैठी है। बता दें, कि ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।

राधेश्याम

प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधेश्याम को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में प्रभास रोमांस करते नज़र आएंगे।

लाल सिंह चड्डा

आमिर खान, करीना कपूर, विजय सेठी और मोना सिंह की ये फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रिलीज़ से पहले कई विवादों से घिरी रही।

बॉब बिस्वास

इस साल अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह ने भी अपनी कमर कस ली है। इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन ने काफी मेहनत की है।

रश्मि रॉकेट

तापसी पन्नू, प्रियांशु पेन्युली और अभिषेक बनर्जी की इस फिल्म का काफी समय से जिक्र किया जा रहा था। अब नए साल 2021 में ये फिल्म जल्द रिलीज़ को तैयार हो जाएंगी।

लव रंजन की अनटाइटल्ड

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस फिल्म से पहली बार साथ नज़र आने वाले है। लव रंजन को बहुत ही सफल रोमांटिक कॉमेडी फिल्में निर्देशित करने के लिए जाना जाता है।

बच्चन पांडे

अक्षय एक बार फिर दर्शकों को मनोरंजन का डोस देने को तैयार हैं। फिल्म का पहला लुक कुछ समय पहले जारी किया गया था, जिसमें अक्षय धोती पहने बिल्कुल अलग अवतार में थे।

फोन भूत

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर एक साथ नज़र आने वाली हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म में कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की बहुत ही दिलचस्प जोड़ी दिखाई देगी।

अंतिम

सलमान खान की एक और फिल्म रिलीज़ हो तैयार होने वाली है। आयुष शर्मा भी मुख्य रोल में नज़र आएंगे।

बागी 4 , हीरोपंती 2

टाइगर श्रोफ अपनी दोनों फिल्मों के साथ नए साम में आप सभी का स्वागत कर रहे हैं। दोनों फिल्मों के फिट होने के बाद, अब वह इसके अगले पार्ट में नज़र आने वाले है।

ये भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, नए साल में करेंगी कमबैक

कार्तिक आर्यन

निर्माता राम माधवानी कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर अगली फिल्म के लिए सहयोग करने के लिए तैयार हैं जिसका शीर्षक है।

तेजस

कंगना रनौत की फिल्म तेजस भी इस साल रिलीज़ होने वाली है।भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली रक्षा सेना थी। फिल्म इस ऐतिहासिक घटना से प्रेरणा लेती है।

ये भी पढ़ें : बेबी बंप के साथ नजर आईं अनुष्का शर्मा, विराट ने कहा ब्यूटीफुल

Tags:    

Similar News