New Year Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे का रिलीज हुआ नया 'धमाका होई आरा में' गाना, अपने नए गाने से पवन सिंह को किया टारगेट

New Year Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग एक्ट्रेस पूनम दुबे के साथ रिलीज किया गया है।

Report :  Anushka Rati
Update: 2022-12-27 15:01 GMT

Khesari Lal Yadav Bhojpuri New Year Song (image: social media)

New Year Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर से अब ग्लोबल स्टार बन चुके सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव अपनी कमाल की सिंगिंग और गानों की वजह से काफी लाइमलाइट में बनें रहतें हैं। जहां पिछले कुछ दिनों से चल रहें एक्टर पवन सिंह के साथ अपनी कंट्रोवर्सी की वजह से भी खेसारी लाल काफी सुर्खियों में रहें हैं। ऐसे में एक बार फिर से एक्टर और सिंगर खेसारी लाल ने अपनी इस कंट्रोवर्सी मामले को लेकर हैडलाइन्स में बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर खेसारी लाल ने रिलीज हुए अपने नए भोजपुरी गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे के साथ कमाल के डांस मूव्स दिखाए हैं। साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो रहें हैं कि क्या इस वीडियो सॉन्ग के जरिए खेसारी लाल पवन सिंह को टारगेट कर रहें हैं?

देखिए ये भोजपुरी गाना

एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'धमाका होई आरा में 2.0' रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने अपनी बेहद कातिलाना आदाओं और डांस मूव्स अपने सभी फैंस को दीवाना बनातीं नजर आ रहीं हैं और गाने का टाइटल भी कुछ ऐसा है, जो भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की तरफ इशारा कर रहा है। बता दें कि पावरस्टार पवन सिंह को टारगेट करने का सवाल इस गाने के टाइटल से ही उठ रहा है, क्योंकि बिहार के आरा जिले से भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ताल्लुक रखते हैं और पिछले कुछ दिनों से दोनों स्टार्स के बीच रिश्ते भी कुछ सही नहीं दिख रहें हैं। इन दोनों स्टार्स के बीच चल रहें मनमुटाव के साथ साथ इनके फैंस भी एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आतें हैं। जहां हाल ही में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल की बेटी को लेकर भी कुछ लोगों द्वारा गाने गाए थे, जिसके बाद मामला काफी गंभीर और गर्म हो गया था। चल रहें इन विवादों के बीच खेसारी लाल का इस टाइटल के साथ गाना रिलीज करना कहीं ना कहीं पवन की ओर भी इशारा करता है।

इसके साथ ये भी बता दें कि पवन सिंह को अभय सिन्हा के लंदन वाले फिल्म प्रोजेक्ट्स से बाहर कर एक्टर खेसारी लाल की इसमें एंट्री हुई थी, जिसके बाद खेसारी लाल का डंका इंडस्ट्री में जोर-शोर से बजने लगा और एक्टर पवन सिंह के फिल्मी करियर खत्म होने की कयासे भी लगने लगीं थीं। फिलहाल भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल के सितारे सातवें आसमान पर होने की वजह भी कहीं ना कहीं खेसारी लाल के इस नए गाने का टाइटल एक्टर पवन सिंह को टारगेट करने की ओर इशारे को दर्शाता है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि एक्टर खेसारी लाल ने एक्टर पवन सिंह को टारगेट किया है।

इस बीच अगर हम खेसारी लाल और पूनम दुबे के इस नए भोजपुरी गाने 'धमाका होई आरा में 2.0' की बात करें तो,रिलीज हुए एक नए भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस पूनम दुबे और ग्लोबल स्टार खेसारी लाल की जोड़ी को पहली बार देखा गया है। इस गाने में दोनों ही स्टार्स काफी शानदार लग रहें हैं। जहां दोनों के डांस मूव्स और फेशियल एक्सप्रेशंस बेहद ही कमाल हैं। इस वीडियो की एक छोटी वीडियो क्लिप पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी, जिसके बाद से खेसारी लाल और पूनम दुबे के फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहें थे और इस गाने के रिलीज के साथ ही फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। इस नए भोजपुरी वीडियो सॉन्ग के रिलीज के कुछ ही मिनटों में 20 हजार से ज्यादा लाइक्स और 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल के साथ भोजपुरी मोस्ट पॉपुलर फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने भी गाया है और इस गाने को राइटर कृष्णा बेदर्दी ने लिखा हैं। साथ ही इस नए भोजपुरी गाने के डायरेक्टर पंकज सोनी हैं।

भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल को लेकर एक और सवाल ये भी उठ रहा है कि इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में आईं नई एक्ट्रेसेज और इंडस्ट्री की कुछ और हीरोइनें खेसारी लाल की तरफ ज्यादा क्यों भाग रहीं हैं? बीते पिछले दिनों सभी ने देखा होगा कि भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह को एक्टर खेसारी लाल का साथ मिला। जहां दोनों आर्टिस्टों ने एक साथ बैक टू बैक भोजपुरी गानों में काम किया और काफी हिट भी हुए। जिसके बाद यामिनी सिंह को एक्टर खेसारी लाल के साथ एक फिल्म 'गॉडफादर' मिली। इससे पहले भी खेसारी लाल ने एक्ट्रेस तनुश्री चटर्जी के साथ भोजपुरी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'दरदिया' रिलीज किया था और जिसके बाद एक्ट्रेस तनुश्री चटर्जी एक बार फिर से लाइमलाइट में छा गईं। जहां एक्ट्रेस तनुश्री कुछ समय से इंडस्ट्री से गायब थीं वहीं एक्टर खेसारी लाल के साथ काम करते ही तनुश्री हैडलाइन्स में आ गई और चर्चा का सब्जेक्ट बनी रहीं। वहीं अब पूनम दुबे को खेसारी लाल का साथ मिल गया। वहीं दूसरा सवाल ये है कि क्या खेसारी लाल के साथ काम करने के बाद हीरोइनों को लाइमलाइट के साथ साथ इंडस्ट्री में काम मिलने लगते है ? तीसरे यूजर ने ये सवाल किया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में एकमात्र बस खेसारी लाल ही बचे हैं?

Tags:    

Similar News