Nia Sharma Bio: शाहरुख़ की फिल्म की छोटी सी ये एक्ट्रेस आज है झलक का सितारा, निया शर्मा की कुछ अनसुनी बातें

Nia Sharma Biography: आज निया का जन्मदिन भी है। तो चलिए आज इस खास दिन पर उनके पर्सनल औय प्रोफेशनल जीवन से रूबरू होते हैं।

Update: 2022-09-17 06:16 GMT

Nia Sharma Biography (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Nia Sharma Biography: निया शर्मा टेलीविजन का जाना माना नाम है साथ ही उन्होंने अपने हॉट ऍपेरेन्स से दुनिया भर में अपना डंका बजवाया हैं। अपनी एक्टिंग स्किल और टैलेंट से ही निया ने आम जनता के दिलों में एक खास जगह बनाई है। निया का करियर काफी सफल रहा है, लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मशहूर होना एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं था। निया अपने करियर में आये उतार-चढ़ाव को लेकर काफी मुखर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में,भी निया ने अपनी इस मुश्किल जर्नी के बारे में खुलासा किया था और अपने संघर्ष के दिनों को याद किया था। वहीँ आज निया का जन्मदिन भी है। तो चलिए आज इस खास दिन पर उनके पर्सनल औय प्रोफेशनल जीवन से रूबरू होते हैं।

निया शर्मा का प्रारंभिक जीवन

Nia Sharma Biography (Image Credit-Social Media)

 टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को हुआ था। उनका जन्म दिल्ली, में हुआ था। उनके पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो गयी थी और तब निया काफी छोटी थी। उनकी मां उषा शर्मा एक गृहिणी हैं। निया का एक बड़ा भाई विनय शर्मा है जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी दिल्ली में काम करता है। निया का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। निया की शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल, दिल्ली में पढ़ाई की है । उसके बाद, वो गन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (JIMS), रोहिणी, दिल्ली गई। इसके बाद निया ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन पूरा किया।

निया शर्मा के शौक

Nia Sharma Biography (Image Credit-Social Media)

 निया को बाइक चलाना काफी पसंद है। इसके अलावा निया हाइड्रोफोबिक थी, लेकिन उन्होंने अपने डर को दूर करने के लिए तैरना सीखा। निया वर्कहॉलिक हैं। उन्हें 2017 में ईस्टर्न आई की 'टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वीमेन' की सूची में स्थान दिया गया था। जो निया के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है और इससे उन्हें देश विदेश में काफी पहचान मिली। अभिनय में कदम रखने से पहले, निया पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहती थीं। वो एक डॉग लवर भी हैं।

निया शर्मा का करियर

Nia Sharma Biography (Image Credit-Social Media)

उन्होंने 2010 में काली - एक अग्निपरीक्षा में अनु की भूमिका निभाते हुए टेलीविजन पर शुरुआत की। उसके बाद, वो शो 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' में दिखाई दीं। निया वेब-सीरीज में भी नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वो एक ट्रेंड बेले डांसर भी हैं। निया शर्मा को बिग बॉस 14 के घर में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया था। निया ने टेलीविज़न पर कई सीरियल किये जैसे उन्होंने 2010 में काली - एक अग्निपरीक्षा, 2011 में बहने, 2014 में एक हज़ारों में मेरी बहना है, 2014 में जमाई राजा, 2018 में इश्क में मरजावां, 2020 में नागिन- भाग्य का ज़हरीला खेल में अभिनय किया। फियर फैक्टर- 2017 में खतरों के खिलाड़ी 8 और रसोई की जंग मम्मी के संग। उन्होंने 2014 में पवित्र रिश्ता, 2014 में क़ुबूल है, 2017 में टशन-ए-इश्क, भाग बकूल भाग, 2018 में मेरी दुर्गा, 2018 में उड़ान सपनों की, इंटरनेट वाला लव और ऐस ऑफ़ स्पेस 1 में अतिथि के रूप में कई शो में देखा। 2020 में खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया में नजर आई थीं। वहीँ अब वो झलक दिखला जा सीजन 10 में नज़र आ रहीं हैं। एक्ट्रेस निया शर्मा 2017 में वेब सीरीज ट्विस्टेड और 2019 में जमाई राजा 2.0 में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2012 और 2015 में इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड भी जीता।

निया शर्मा की लव लाइफ

Nia Sharma Biography (Image Credit-Social Media)

 टेलीविज़न के शो काली - एक अग्निपरीक्षा में उनके को-एक्टर वरुण जैन उनके पहले बॉयफ्रेंड थे। दोनों कुछ महीनों रिलेशनशिप में रहे । कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक उनका ब्रेकअप हो गया। तब निया को-स्टार कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में थीं। शो एक हजारो मैं मेरी बहना है के दौरान ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। 

Tags:    

Similar News