जब रोमियो-जूलियट के अवतार में नजर आए निक और प्रियंका

इस दौरान ये दोनों कपल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका पीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आई तो निक ब्लैक कलर के कपड़ों में दिखाई दिए। इन दोनों के अलावा इस फोटो में ये बच्ची भी दिखाई दे रही थी। बता दें कि कि ये बच्ची निक जोनस की भांजी है।

Update: 2019-06-03 10:32 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की शानदार जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे ही इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटोज को लेकर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं।

जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ उन्होंने ने कैप्शन में लिखा- 'Romeo oh Romeo... and Ava drew #nightout'

ये भी पढ़ें— इंदिरा भवन में आरक्षी प्रशिक्षण-2019 शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल DGP ओपी सिंह

दोनों का रोमियो एंड जूलियट वाला अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। तभी तो कुछ घंटो पहले शेयर इन फोटोज की अब तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। अगर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वायरल हो रही तस्वीरों को आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि रोमियो के पोज में निक जोनस दिखाई दे रहे है तो वहीँ जूलियट वाले अंदाज में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिखाई दी।

इस दौरान ये दोनों कपल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका पीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आई तो निक ब्लैक कलर के कपड़ों में दिखाई दिए। इन दोनों के अलावा इस फोटो में ये बच्ची भी दिखाई दे रही थी। बता दें कि कि ये बच्ची निक जोनस की भांजी है।

ये भी पढ़ें— ये क्या! यहां तो इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर पहना दिया गया बुर्का

Tags:    

Similar News