Nora Fatehi Net Worth 2022: कई करोड़ों की मालकिन नोरा फतेही, लक्सरी वैनिटी वैन और आलिशान मकान

Nora Fatehi Net Worth 2022: क्या आप जानते हैं कि नोरा फतेही की सम्पति कितनी है और वो हर महीने कितना कमाती हैं साथ ही उनके पास कौन कौन सी गाड़ियां हैं।

Update: 2022-09-15 12:42 GMT

Nora Fatehi Networth (Image Credit-Social Media)

Nora Fatehi Net Worth 2022: महंगे और कीमती चीज़ों का शौक तो हर लड़की को होता है और अगर वो आपको तोहफे के रूप में मिले तो कहना की क्या। ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फ़तेहि के साथ। लेकिन दिक्कत ये है कि ये तोहफे उन्हें ठगी के पैसों से मिले हैं। लेकिन इस बारे में ये दोनों एक्ट्रेसस जानती थीं या नहीं इसपर सवाल उठ रहे हैं। नोरा फतेही आजकल काफी चर्चा में है वो अपने डांसिंग टैलेंट या फिर डांसिंग शोज़ को जज करने को लेकर नहीं बल्कि 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्हें एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की ही तरह दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष आज (गुरुवार) पेश होने के लिए तलब किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोरा की सम्पति कितनी है और वो हर महीने कितना कमाती हैं साथ ही उनके पास कौन कौन सी गाड़ियां हैं। तो चलिए आपको नोरा फतेही के आलीशान जीवन से रूबरू करवाते हैं।

नोरा फतेही समय के साथ साथ अपने बेहतरीन अभिनय और डांसिंग टैलेंट से फैंस का दिल जीतती रही हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और हॉटनेस से हमेशा सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि नोरा को देखना हमेशा एक ट्रीट होता है। उनके फैशन और फिटनेस को देखकर आजकल के युवा उनसे प्रेरणा भी लेते हैं। लेकिन आज नोरा का नाम रंगदारी मामले से जुड़ने के बाद न सिर्फ उनके फैंस निराश हैं बल्कि ये कामना भी कर रहे हैं कि वो बेकसूर हों।

नोरा फतेही की सम्पति

Nora Fatehi Networth (Image Credit-Social Media)

 डांसिंग दिवा नोरा की सबसे ज्यादा कमाई डांस नंबर्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस हर गाने के लिए 2 करोड़ और हर फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ चार्ज करती हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन (Rs. 39 करोड़) है।

नोरा फतेही का फ़िल्मी करियर

Nora Fatehi Networth (Image Credit-Social Media)

 स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी हिट फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नोरा फतेही ने भी कई अच्छे और बड़े रोल किए हैं। अब नोरा एक वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं। आपको बता दें नोरा फतेही एक मोरक्कन-कनाडाई मॉडल, अभिनेत्री और डांसर हैं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम फिल्म "रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन" से रखा था। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया बल्कि तेलुगू फिल्म जगत में भी उन्हें मशहूर कर दिया। उन्होंने तेलुगु फिल्मों में कई गानों में आइटम गाने किए हैं जैसे: "टेम्पर, बाहुबली और किक 2, आदि।"

इतना ही नहीं, मलयालम फिल्मों में उन्हें डबल बैरल और कायमकुलम कोचुन्नी से भी अच्छी पहचान मिली है। इसके अलावा वो इंडियन टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 में भी हिस्सा ले चुकी हैं और उन्होंने वहां 84 दिन का सफर भी पूरा किया। 15 अगस्त को रिलीज हुए उनके गाने "दिलबर" को महज एक दिन में 20 मिलियन व्यूज मिल गए थे, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया।

नोरा फतेही की नेट वर्थ

Nora Fatehi Networth (Image Credit-Social Media)

 अगर बात करें नोरा की कुल नेटवर्थ की तो वो 5 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में 38 करोड़ भारतीय रुपया (यानी तीस करोड़ रुपये) है। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। नोरा फतेही भारत की पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी बड़ी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और अपने मेकअप ब्रांड के से होती है। वो एक फैशन मॉडल और आइकन और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। साथ ही नोरा ने रियल एस्टेट संपत्तियों में भारी निवेश भी किया हुआ है।

नोरा फतेही वेल्थ

Nora Fatehi Networth (Image Credit-Social Media)

नोरा रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया से भी जुड़ी हैं, जो एक धर्मार्थ ट्रस्ट है जो कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए काम करता है। उन्होंने इसके अलावा भी कई विभिन्न संगठनों में अपना योगदान दिया है और विभिन्न गेम शो में भाग लेकर भी अच्छी खासी कमाई की है।

इतनी बड़ी कमाई के साथ, नोरा फतेही सरकार को सबसे ज्यादा आयकर देने वाली शीर्ष हस्तियों में भी शामिल हैं। नोरा कमाई के अलावा चैरिटी और सोशल कॉज के मामले में भी हमेशा आगे रहती हैं।

तो आइए एक नजर डालते हैं उनकी लाइफस्टाइल और खर्चों पर।

वैनिटी वैन

Nora Fatehi Networth (Image Credit-Social Media)

 उनकी वैनिटी वैन बॉलीवुड की सबसे महंगी और शानदार वैनिटी वैन में से एक है। इसे एक विदेशी ने डिजाइन किया है और इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है।

मकान

नोरा फतेही मुंबई के एक आलीशान घर में रहती हैं, जिसे पीटर मैरिनो ने डिजाइन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए है।

कार कलेक्शन

नोरा फतेही के पास

मर्सिडीज बेंज सीएलए 200 डी उनके द्वारा खरीदी गई पहली स्पोर्ट्स कार थी। इसकी कीमत करीब 39 लाख रुपये है। बीएमडब्ल्यू 520 डी उनके कार कलेक्शन में लेटेस्ट एडिशन है, जिसकी कीमत करीब 65 लाख है।

हैंडबैग

नोरा के पास हैंडबैगस का अद्भुत कलेक्शन है। जिसे आपने भी कई बार देखा होगा वो 7 लाख की लागत वाली हर्मीस बिर्किन्स की मालिक हैं। उनके पास 5 लाख का लुई वुइटन बैग भी है।

कपड़े

नोरा फतेही की अलमीरा में कुछ बेहद महंगी और शानदार पोशाकें हैं। एक्ट्रेस ने एक बार हर्वे लेगर की व्हाइट ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत 2 लाख थी।

जूते

नोरा के शू कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कुछ महंगे शूज हैं जिनकी कीमत 50,000 रुपये से ज्यादा है। उन्होंने एक बार अफीम पंप पहना था, जो लगभग 72,000 रुपये में था।

ऐसे में नोरा फतेही इस समय महंगे और बेहद खूबसूरत गिफ्ट्स लेने और ये जानते हुए कि वो ठगी के पैसे से लिए गए हैं इसपर दिल्ली पुलिस की पूछताछ और सवालों में घिरी हुईं हैं। 

Tags:    

Similar News