बहल और आलोक पर ही नहीं, इन सुपरस्टार्स पर भी लग चुका यौन शोषण का आरोप

Update: 2018-10-12 08:22 GMT

मुंबई: तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस खुलकर सामने आई हैं। कुछ समय पहले हॉलीवुड इंडस्ट्री में 'मी टू' कैंपेन चला था तो कई एक्ट्रेस खुलकर सामने आई थी। उस इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

तनुश्री के समर्थन में दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, रणबीर कपूर, वरुण धवन, राधिका आप्टे, सोनम कपूर सहित कई स्टार्स खुलकर सामने आए हैं। हाल ही में विकास बहल, आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब किसी एक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा हो बल्कि इससे पहले भी कई स्टार्स पर ऐसे आरोप लग चुके हैं।

जीतेन्द्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेन्द्र पर हाल ही में उनकी कजिन बहन ने उनपर 47 साल पहले यौन शोषण करने का आरोप लगाया। हालांकि, अभिनेता ने इस आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया और कहा कि बिजनेस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ईर्ष्यावश ये आरोप लगाया जा रहा है।

आदित्य पांचोली

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत विकास बहल से पहले आदित्य पांचोली पर उनके स्ट्रलिंग पीरियड में यौन शोषण करने का आरोप लगाया। अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने आदित्य पर सनसनीखेज आरोप लगाएं। काफी समय तक ये मुद्दा बॉलीवुड के गलियारों में गर्माया रहा। हालांकि, आदित्य पांचोली कंगना के लगाए आरोप से हमेशा इनकार करते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने कंगना के खिलाफ कानून कार्रवाई की भी धमकी दी थी।

दिबाकर बनर्जी

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर अभिनेत्री पायल रोहतगी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। पायल ने कहा था कि फिल्म ‘शंघाई’ के ऑडिशन के दौरान दिबाकर ने उनका यौन शोषण किया, हालांकि इस मामले में कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

जैकी श्रॉफ

अभिनेता जैकी श्रॉफ पर तब्बू से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था, वह भी जब वह महज 13 वर्षीय की नाबालिग थी। कोई भी नहीं जानता कि शुरुआती खुलासा के बाद क्या हुआ लेकिन आज तक यह अनसुलझा रहस्यों की बॉलीवुड की कभी खत्म होने वाली सूची पर एक और वस्तु नहीं है।

राजेश खन्ना

दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने आरोप लगाया था कि जब वो टीनेज थी, तो राजेश खन्ना ने उनका यौन शोषण किया। अनीता ने अभिनेता पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था।

Tags:    

Similar News