NTR 31 Movie Update: जूनियर एनटीआर की फिल्म NTR 31 में उनके साथ रोमांस करेंगी ये एक्ट्रेस

NTR 31 Movie Cast: जूनियर एनटीआर की फिल्म NTR 31 पर काम शुरू, इस फिल्म में Junior NTR के साथ ये एक्ट्रेस रोमांस करती हुई आएंगी नजर, पढ़े पूरी खबर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-25 06:27 GMT

NTR 31 Movie Update 

NTR 31 Movie Update: जूनियर एनटीआर(Jr. NTR) इस समय अपनी आगामी फिल्मों के लिए काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। हालहि में जूनियर एनटीआर ने War 2 की शूटिंग शेड्यूल पूरा करने बाद अपनी फिल्म Devara: Part 1 फिल्म की बची हुई शूटिंग पूरी करने के लिए हैदराबाद चले गए हैं। कुछ समय पहले ही जूनियर एनटीआर की एक और फिल्म का अनॉउंसमेंट किया गया था। जिसका नाम NTR 31 रखा गया था। जूनियर एनटीआर ये फिल्म प्रशांत नील व करण जौहर के साथ कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म NTR 31 में उनके अपोजिट कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएंगी और इसके अलावा फिल्म के बारे में अन्य जानकारी

एनटीआर 31 कास्ट ( NTR 31 Movie Cast)-

जूनियर एनटीआर की War 2 के बाद एक और फिल्म आने वाली है। जिसका पोस्टर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया है। जूनियनर एनटीआर की फिल्म NTR 31 प्रशांत नील के साथ होगी। जबसे इस फिल्म का अनॉउंसमेंट हुआ है। उस समय से जूनियर एनटीआर के फैंस ये जानना चाहते थे कि NTR 31 Movie में जूनियर एनटीआर के साथ कौन-सी एक्ट्रेस रोमांस करती हुई नजर आएंगी। बता दे कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि  NTR 31 Movie में जूनियर एनटीआर (NTR 31 Heroine) के साथ Rashmika Mandanna इस बार रोमांस करती हुई नजर आएंगी। 

एनटीआर 31 मूवी की शूटिंग कब से शूरू होगी (NTR 31 Shooting Start Date)-

प्रशांत नील व जूनियर एनटीआर की अगामी फिल्म NTR 31 की की शूटिंग को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं। बता दे कि जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म NTR 31 यानि Dragon Movie की शूटिंग को लेकर आज Jr NTR के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स ने घोषणा कर दी है। बता दे कि NTR 31 की शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी।

एनटीआर 31 कब रिलीज होगी (NTR 31 Release Date)-

जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की फिल्म NTR 31 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। जबसे फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। तबसे दर्शक जानना चाहते हैं कि फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हम आपको बता दे कि जूनियर एनटीआर की फिल्म NTR 31 सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी हैं। लेकिन इतना कह सकते हैं कि जूनियर एनटीआर की फिल्म NTR 31 यानि Dragon इस साल अगस्त महीने तक फ्लोर पर आ जाएगी और अगले साल 2025 तक सिनेमाघरों (NTR 31 Dragon Release Date) में रिलीज हो सकती है।

एनटीआर 31 मूवी टाइटल (NTR 31 Movie Title)-

करण जौहर देश भर के फिल्म निर्माताओं के साथ सहयोग करने वाले पहले व्यक्ति रहे हैं। और उन्होंने किसी और से पहले अपना समर्थन दिया है। आरआरआर की रिलीज के बाद से, करण जौहर जूनियर एनटीआर के साथ कई सारी फिल्मों पर बात कर रहे हैं। जिसमें उन्हें ब्रह्मास्त्र 2 में देव के रूप में कास्ट करने का विजार भी शामिल है। यह जोड़ी आखिरकार देवारा पर एकजुट हो रही है क्योकि करण कोरटाला शिव द्वारा निर्देशित फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।

यहीं नहीं अब खबरें आ रही हैं कि जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म NTR 31 के टाइटल से नाता तोड़ लिया है। खबरों कि माने तो जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील (NTR Prashant Neel) की फिल्म का अस्थाई टाइटल Dragon रखा गया है। जबकि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में ड्रैगन शीर्ष मिला है। तो वहीं हिंदी में इसे करण जौहर के साथ पंजीकृत किया गया था। बता दे कि पहले ब्रह्मास्त्र का टाइटल भी ड्रैगन रखने का विचार किया गया था।

Tags:    

Similar News