October 2022 Movies: अक्टूबर में रिलीज होने वाली ये बेहतरीन फिल्मे, देखें लिस्ट

October 2022 Movies: अगर आप भी फिल्मों के फैन हैं, तो यहां उन नई रिलीज़ की पूरी लिस्ट है, जिन्हें आपको अक्टूबर 2022 में ज़रूर देखना चाहिए।

Update: 2022-10-01 16:56 GMT

Upcoming October 2022 Movies (Image Credit-Social Media)

Upcoming October 2022 Movies: अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गयी है और वहीँ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री लेकर तैयार है कुछ बेहतरीन फिल्में जिनमे बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा आपके लिए कई सारी ज़बरदस्त फिल्मीं के साथ तैयार है। देश के बड़े से बड़े सितारों की फिल्में बड़े पर्दे पर फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ड्रामा से लेकर एक्शन, हॉरर और थ्रिलर तक, सभी तरह की फिल्में दर्शकों को लुभाने की कोशिश करेंगी। अगर आप भी फिल्मों के फैन हैं, तो यहां उन नई रिलीज़ की पूरी लिस्ट है, जिन्हें आपको अक्टूबर 2022 में ज़रूर देखना चाहिए।

गॉडफादर (GodFather)

Full View

चिरंजीवी स्टारर लूसिफ़ेर की रीमेक, गॉडफादर 5 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें नयनतारा और सलमान खान एक कैमियो भूमिका में हैं।

द वूमेन किंग (The Woman King)

Full View

ऑस्कर विजेता वियोला डेविस-स्टारर ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म द वूमन किंग 5 अक्टूबर को भारत में एक रिलीज के लिए तैयार है।

गुडबाय (Goodbye)

Full View

अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म गुडबाय 7 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नज़रंदाज़ (Nazarandaaaz)

Full View

अभिनेता कुमुद मिश्रा, दिव्या दत्ता और अभिषेक बनर्जी स्टारर कॉमेडी फिल्म नजरंदाज 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डॉक्टर जी (Doctor G)

Full View

कैंपस कॉमेडी-ड्रामा डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। इसमें आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं और ये अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म है।

डबल एक्सएल (Double XL)

Full View

डबल एक्सएल, सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी अभिनीत, 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।

तारा Vs बिलाली (Tara Vs Bilal)

जॉन अब्राहम सहित तारा बनाम बिलाल, हर्षवर्धन राणे और सोनिया राठी स्टारर फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

छेलो शो या लास्ट फिल्म शो (Chhello Show or Last Film Show)

Full View

गुजराती फीचर फिल्म छेलो शो, जिसे अगले साल ऑस्कर की दौड़ के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नामांकित किया गया है, 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga)

Full View

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर जासूसी थ्रिलर कोड नेम तिरंगा 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित है।

राम सेतु (Ram Setu)

Full View

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। परमाणु और तेरे बिन लादेन फेम अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जिसमें अक्षय एक पुरातत्वविद् के रूप में हैं।

थैंक गॉड (Thank God)

Full View

थैंक गॉड, अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म है जो 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही इस हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं।

Tags:    

Similar News