OMG:सलमान के साथ खुलेआम शिल्पा ने किया ऐसा काम, राजकुंद्रा आपने देखा?

Update: 2018-07-27 05:24 GMT

मुंबई: टीवी शो 'दस का दम' में हाल ही में शिल्पा शेट्टी और फराह खान पहुंची। इस दौरान इन्होंने जमकर मस्ती की। इस एपिसोड की प्रोमो वीडियो सामने आई है, जिसमें सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और फराह खान को सेट पर बुलाते हैं और उनका स्वागत करते हैं। सलमान से गले लगने के बाद शिल्पा उनके शर्ट का बटन खोलने लगती हैं, बाद में वो कहती हैं 'इसे बंद ही रहने दो।' शिल्पा शेट्टी को ऐसा करते हुए देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।वहीं शिल्पा के साथ पहुंची फराह खान शिकायत करने लग जाती हैं कि सलमान ने उनको उस तरह गले नहीं लगाया जिस तरह शिल्पा शेट्टी को लगाया। तीनों की मस्ती यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि असली मजा तो तब शुरू होता है जब सलमान फराह और शिल्पा से सवाल पूछते हैं।

सलमान दोनों से सवाल पूछते हैं कि 'कितने प्रतिशत भारतीय अंगेजी बोलने वालों से इम्प्रेस होते हैं।' जिसके बाद फराह खान और शिल्पा शेट्टी उनकी टांग खिंचाई करने लगती हैं और कहती हैं कि सलमान तो अंग्रेजी बोलने वाली लड़कियों से बहुत जल्दी इम्प्रेस होते हैं। दरअसल दोनों का इशारा कैटरीना कैफ की ओर था।शिल्पा शेट्टी आगे कहती हैं कि जो लड़की बहुत ही स्टाइल के साथ अंग्रेजी बोलती हैं, सलमान उससे तुरंत इम्प्रेस हो जाते हैं। फराह जब कैटरीना का नाम लेती हैं तो सलमान कहते हैं कि कैटरीना कैफ उनसे हिंदी में बात करती हैं उन्होंने हिंदी सीखा दी है।

Tags:    

Similar News