मशहूर एक्ट्रेस: दुनिया भर में क्या खूब इनकी पहचान, एक दिन की सैलरी लाखों

बीते कई सालों से पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हवा कुछ बदल सी गई है। इस बदलती लहराती हवा के पीछे इस इंडस्ट्री की महिलाओं का जादू छिपा है।

Update: 2020-07-20 11:15 GMT

नई दिल्ली। बीते कई सालों से पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हवा कुछ बदल सी गई है। इस बदलती लहराती हवा के पीछे इस इंडस्ट्री की महिलाओं का जादू छिपा है। भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की तरह ही पाकिस्तान में भी सास-बहू, देवर-जेठानी, सौतन की कहानियों वाले किस्से बनाए जाते हैं। लेकिन उसके बाद भी दोनों में काफी फर्क है।

ये भी पढ़ें... ऊंची इमारतों में खतरा: मौत के साये में यहां रहने वाले लोग, संक्रमण पर आई नई रिपोर्ट

पाकिस्तान की कई ऐसी भी अदाकारा हैं, जो आज देश क्या विदेश में बड़ा नाम कमाकर आई है। तो चलिए बताते हैं आपको बताते हैं पाकिस्तान की मशहूर अदाकाराओं के बारे में।

महविश हयात

महविश हयात पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल है। जिनका नाम विदेशों तक जाना जाता है। महविश की फिल्म पंजाब नहीं जाउंगी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। महविश अपने शो के एक एपिसोड के लिए 8 लाख रुपये लेती हैं।

ये भी पढ़ें...फिर आगे बढ़ा चीन: सीमा पर युद्ध की ललकार, इस क्षेत्र में तैनात हुए चीनी सैनिक

माहिरा खान

माहिरा भले ही पाकिस्तान की एक्टर हो, लेकिन भारत में भी अपनी अदाकारी के लिए काफी मशहूर हैं। माहिरा खान ने कई सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। माहिरा शो के एक एपिसोड के लिए 8.5 लाख रुपये लेती हैं।

आयजा खान

पाकिस्तानी एक्टर आयजा ने कम उम्र में ही पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया था। समय के चलते-चलते वे टॉप पर पहुंच गईं। उन्होंने फेमस सीरियल मेरे पास तुम हो में काम किया था, जिसके लिए देश के दर्शक पागल थे। आयजा एक एपिसोड में काम करने के 6.5 लाख रुपये लेती हैं।

ये भी पढ़ें...विकास दुबे केस: प्रदेश सरकार घेरे में, SC ने की तीखे सवालों की बौछार

सबा कमर

पाक एक्टर सबा कमर हिंदी मीडियम में इरफान खान संग नजर आईं। ये पाकिस्तानी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। सबा एक एपिसोड के 8 लाख रुपये लेती हैं।

आमिना शेख

आमिना पाकिस्तान की फेमस एक्टरों में से एक हैं। वे एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी हैं। आमिना एक सीरियल के एक एपिसोड के लिए 4 लाख रुपये लेती हैं। उन्होंने कई फेमस सीरियल्स के साथ फिल्मों जैसे केक में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें...सोने-चांदी में भारी गिरावट: तेजी से गिरे दाम, बाजार में दिखी हलचल

आयशा खान

आयशा खान पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा चर्चित थी। उन्होंने मन मयल, वो एक पल, परसा जैसे शोज में काम किया। वे एक एपिसोड के 2.5 लाख रुपये लिया करती थीं। हालांकि मेजर उक्बह संग शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को टाटा-बाय-बाय बोल दिया।

सजल अली

पाकिस्तान इंडस्ट्री में एक्टर सजल अली ने भी कम उम्र में काम शुरू किया था। उनकी नेचुरल एक्टिंग के सभी कायल हैं। सजल ने श्रीदेवी की फिल्म मॉम में उनकी बेटी का किरदार निभाया था। सजल एक एपिसोड के 6.5 लाख रुपये लेती है।

ये भी पढ़ें...समझदार लोग लड़े नहींः झगड़ा कराने को तोड़ दी थी मूर्तियां, बदलाव

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News