इस पाकिस्तानी एक्टर ने हिन्दुस्तान के दिलों पर किया राज, जानिए मुंबई आने की कहानी

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने पाकिस्तान के साथ भारत के लोगों पर भी अपनी छाप छोड़ी है। फवाद ने अपनी एक्टिंग के साथ- साथ अपने लुक्स से भी काफी पॉपुलैरिटी बटोरी है।

Update: 2020-11-29 03:58 GMT

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने पाकिस्तान के साथ भारत के लोगों पर भी अपनी छाप छोड़ी है। फवाद ने अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक्स से भी काफी पॉपुलैरिटी बटोरी है। वह दुनिया के सबसे हैंडसम सेलिब्रिटीज में से एक है। आज ये एक्टर अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

पॉपुलर बैंड

उनके इस जन्मदिन पर आइए जानते है उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से। जिसके उनके फैन्स शायद की जानते होंगे। फवाद खान का पूरा नाम फवाद अफजल खान है। उनका जन्म 29 नवंबर 1981 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके बैंड का नाम Entity Paradigm है, जो दो अलग-अलग बैंड्स को मिलाकर बना था। उन्होंने अपने बैंड के साथ मिल कर कई हिट गाने दिए। लेकिन साल 2012 में उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाने की वजह से बैंड को पीछे छोड़ दिया।

भारत की जनता भी करती है पसंद

फवाद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो से किया। उसके बाद फिल्मों में भी देखे गए। वह एक सिंगर और एक्टर होने के साथ साथ मॉडल , स्क्रीन राइटर भी हैं। फवाद ने दिल देके जायेंगे, दास्तान, हमसफर और जिंदगी गुलजार है जैसे बढ़िया शोज में काम किया। अपने टीवी शोज से फवाद पाकिस्तानी पर्दे पर तो छाए ही हुए थे। इसी शो से भारत में फवाद खान को पहचान मिली और वह भारतीय जनता को भी पसंद आए। यही से फवाद को भारत में पहचान मिली ।

ये भी पढ़ें : B’day Spl: शेखर ने विशाल संग दिए कई हिट गाने, जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

इस शो से मिले पॉपुलैरिटी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फवाफ खान के साथ काम करने का मन बना लिया था। जिसके बाद दोनों को फिल्म खूबसूरत में साथ देखा गया। भले ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ख़ास कमाल ना दिखा पाई लेकिन इस फिल्म से फवाद को भारत में काफी पहचान मिली। इसके बाद फवाद खान ने करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम किया। यह बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म थी।भारत-पाक के बीच एक बार फिर टेंशन हुई जिसके चलते पाकिस्तानी आर्टिस्ट को भारत में काम करने से बैन कर दिया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News