Pankaj Tripathi की बहन का एक्सीडेंट कैसे हुआ? वायरल हुआ वीडियो

Pankaj Tripathi Sister Car Accident Video: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता त्रिपाठी के कार एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-04-22 04:42 GMT

Pankaj Tripathi Sister Car Accident Video (Image Credit: Social Media)

Pankaj Tripathi Sister Car Accident Video: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की बहन सरिता त्रिपाठी और उनके पति राजेश तिवारी के साथ हुई दुखद दुर्घटना ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया है। इस हादसे में एक्टर के जीजा की मौत हो गई है, तो वहीं उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक पंकज त्रिपाठी की बहन की तबीयत को लेकर कोई अपेडट सामने नहीं आई है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पंकज त्रिपाठी की बहन के कार एक्सीडेंट का वीडियो है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्टर की बहन का कार एक्सीडेंट कैसे और कितनी बुरी तरह से हुआ है।

सामने आया पंकज त्रिपाठी की बहन के कार एक्सीडेंट का वीडियो (Pankaj Tripathi Brother-in-law Car Accident Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता त्रिपाठी और उनके पति राजेश तिवारी के कार एक्सीडेंट का वीडियो है। ये वीडियो बेहद दिल दहला देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक गाड़ी तेज रफ्तार से आती है और डिवाइडर से टकरा जाती है। ये वीडियो फुटेज झारखंड के निरसा में ग्रैंड ट्रंक रोड के पास की बताई जा रही है। ये हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर निरसा बाजार में हुआ था। इस घटना के बाद तुरंत बाद एक्टर के जीजा राजेश तिवारी को अपनी जाव गवानी पड़ी, तो वहीं उनकी बहन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल ले जाते ही राजेश तिवारी की हुई मौत (Pankaj Tripathi Sister Condition)

खबरों की मानें, तो जब ये घटना हुई तो राजेश बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से अपने वर्कप्लेस पर वापस जा रहे थे। अचानक हुई दुर्घटना के बाद जब उनको धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, तो उनकी मौत हो गई। वहीं, पंकज त्रिपाठी की बहन उसी अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पंकज त्रिपाठी धनबाद पहुंच चुके हैं। बहन की देखभाल के लिए वह अपने परिवार संग वहां पहुंचे हैं।


ये समय पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार के लिए काफी दुखद है। एक तरफ जहां उनके बहनोई के निधन का दुख है, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन की गंभीर हालत काफी चिंता का विषय है। एक्टर के फैंस उनकी बहन के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News