Parineeti And Raghav Chadda: इस राजनेता का बॉलीवुड एक्ट्रेस से रिलेशनशिप हुआ कंफर्म, जल्द ले सकते हैं दोनों सात-फेरे

Parineeti And Raghav Chadda: राघव और परिणीति के बीच रिलेशनशिप की अफवाह तब जोर पकड़ने लगी, जब दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। लेकिन आम आदमी पार्टी के एक नेता ने दोनों के बीच रिश्तों को कंफर्म कर दिया है।

Update: 2023-03-28 16:37 GMT
बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के रिलेशनशिप कंफर्म: Photo- Social Media

Parineeti And Raghav Chadda: चर्चित बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के रिलेशनशिप के चर्च इन दिनों खूब हो रहे है। मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों में भी इस पर जमकर गॉसिप हो रही है। राघव और परिणीति के बीच रिलेशनशिप की अफवाह तब जोर पकड़ने लगी, जब दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था।

हालांकि, दोनों की ओर से फिलहाल इस पर कोई बयान नहीं आया है। अपने रिलेशनशिप की खबरों पर दोनों ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन आम आदमी पार्टी के एक नेता ने दोनों के बीच रिश्तों को कंफर्म कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने सहयोगी सांसद के रिश्तों को कंफर्म करते हुए उन्हें बधाई भी दे डाली है।

AAP सांसद ने रिलेशनशिप को किया कंफर्म

पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें राघव चड्ढ़ा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीर है। दोनों की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!

दोनों अपने-अपने क्षेत्र में हैं माहिर

पेशे से सीए राघव चड्ढ़ा की गिनती आम आदमी पार्टी के सबसे युवा एवं तेजतर्रार नेताओं में होती है। उन्हें दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का काफी भरोसेमंद माना जाता है। आम आदमी पार्टी शासित पंजाब के वो प्रभारी हैं और उनका भगवंत मान सरकार में काफी दखल रहता है। वहीं, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की मशहूर कलाकारों में होती है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हाल ही में वो ‘ऊंचाई’ में नजर आईं थीं। उनकी अपकमिंग मूवी ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ है।

बता दें कि पिछले दिनों ही आम आदमी पार्टी के एक और नेता ने शादी रचाई थी। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव से विवाह किया था। ज्योति पंजाब के मानसा जिले की एसपी हैं।

Tags:    

Similar News