Parineeti Chopra हैं प्रेग्नेंट? परिवार के करीबी शख्स ने किया खुलासा

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से चर्चा है। अब इस बीच एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का सच बाहर आ गया है। आइए आपको बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-03-09 07:07 GMT

Parineeti Chopra (Image Credit: Social Media)

Parineeti Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों हर तरफ खुशी का माहौल बना हुआ है। जहां एक तरफ कई सेलेब्स शादी कर रहे हैं, तो वहीं कई सेलेब्स बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण, नताशा दलाल और ऋचा चड्ढा ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज़ फैंस को दी थी। वहीं, अब लिस्ट में परिणीति चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं। अब एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच उनके एक करीबी ने चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है?

कैसे शुरू हुई परिणीति की प्रेग्नेंसी की चर्चा?

सबसे पहले तो हम आपको ये बता देते हैं कि आखिर परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की चर्चा कहां से शुरू हुई थीं। दरअसल, हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किय गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने काफी ढीले-ढाले कपड़े पहने हुए थे। अब उनका लुक देखकर लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। दरअसल, परिणीति ने ओवरसाइज शर्ट और सफेद शॉर्ट्स के साथ सफेद स्नीकर्स पहन रखा था। उनकी इसी ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को हाइड करने के लिए उन्होंने इस तरह के कपड़े पहने हुए हैं।

प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा?

अब इन खबरों के सामने आने के बाद परिणीति के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर अफवाह है। सूत्र ने कहा- ''एक्ट्रेस पूरे भारत में अपने काम और पर्सनल कारणों की वजह से घूम रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मों की शूटिंग को आगे नहीं बढ़ाया है। वो अपनी चीजों को प्लानिंग के हिसाब से कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने में यकीन रखती हैं। हाल ही में मैं परिणीति से मिली थी। एक्ट्रेस अगर प्रेग्नेंट होती तो अपने परिवार के लोगों को जरूर बताती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कपल इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहा है। दोनों फिलहाल एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कपल अपने काम पर फोक्स कर रहा है।''


परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अमर सिंह चमकीला के जीवन पर बन रही फिल्म 'चमकीला' में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। निर्देशक इम्तियाज अली की इस फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। दिलजीत मूवी में चमकीला के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।



Tags:    

Similar News