Parineeti Chopra Wedding: इस कलर का लहंगा पहन रॉयल दुल्हन बनेंगी परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra Wedding: इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। इस बीच एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट की डिटेल सामने आई है।

Update: 2023-09-21 11:53 GMT

Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 24 सितंबर को उदयपुर में इनकी शादी धूमधाम से होगी, लेकिन उससे पहले दिल्ली में कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। वहीं अब परिणीति के फैंस उनके ब्राइडल लुक के बारे में जानने के लिए भी बेकरार हैं। एक्ट्रेस के फैंस ये जानना चाहते हैं कि परिणीति अपनी शादी में कौन-सा लहंगा पहनने वाली हैं। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो परिणीति मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा अपनी शादी में पहनने वाली हैं।

शादी के हर फंक्शन में होगा क्लासी लुक

बता दें कि इससे पहले सगाई में परिणीति चोपड़ा ने सब कुछ क्लासी चुना था। ऑफ व्हाइट औऱ पीच थीम पर ही सब कुछ डेकोरेट किया गया था। इसी के साथ सभी के आउटफिट्स भी ऐसे ही चुने गए थे। अब शादी को भी परिणीति क्लासी ही रखना चाहती हैं। प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी तक हर रस्म में परिणीति कुछ अलग लुक रखना चाहती हैं लिहाजा इसकी पूरी जिम्मेदारी मनीष मल्होत्रा को सौंपी गई है, जो एक्ट्रेस के काफी करीबी हैं और उनकी पसंद को अच्छे से जानते हैं।


घोड़ी पर नहीं नाव पर दुल्हनिया ले जाएंगे राघव चड्ढा

सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव और परिणीति उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी करने वाले हैं। इस दिन राघव की सेहरा बंदी ताज होटल के लेक पिचोला में की जाएगी और उसके बाद राघव अपनी परिणीति को नाव से लेने लीला पैलेस पहुंचेंगे। इस नाव की सजावट मेवाड़ी कल्चर के अनुसार की जाएगी। वहीं, परिणीति और राघव के परिवार वालों और रिश्तेदारों को अलग-अलग होटल में ठहराया गया है।


कुछ समय पहले हुई थी कपल की सगाई

बता दें कि सगाई होने से पहले तक कपल ने अपने रिलेशनशिप को मीडिया के सामने ऑफिशियल नहीं किया था। कपल को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर रिएक्ट नहीं किया। वहीं, 13 मई 2023 को कपल ने दिल्ली के कपूरधला हाउस में सगाई कर सभी को हैरान कर दिया था। दोनों की एंगेजमेंट में तमाम राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Tags:    

Similar News