Latest Bhojpuri Gana: नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा पवन सिंह का ये नया गाना, वीडियो देख शर्म से लाल हो जाएंगे आप

Pawan Singh Bhojpuri Song: पॉवर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग कहलाते हैं। सिर्फ देशभर के ही लोग नहीं बल्कि दुनियाभर के कोने-कोने में उनके फैंस मौजूद है।

Update: 2023-06-23 10:30 GMT
Pawan Singh Bhojpuri Song: पॉवर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग कहलाते हैं। सिर्फ देशभर के ही लोग नहीं बल्कि दुनियाभर के कोने-कोने में उनके फैंस मौजूद है। जिस तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान को लेकर उनके फैंस के बीच उनका क्रेज देखते बनता है, उसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के लिए फैंस बेहद क्रेजी रहते हैं। बता दें कि पावर स्टार का नया वीडियो सॉन्ग "तू हमार देखS" रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धुआंधार वायरल हो रहा है।

रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना

पवन सिंह का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करें, ये कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि उनके लगभग सभी गाने इतने धमाकेदार होते हैं और दर्शकों के बीच इतना धूम मचाते हैं कि गाना अपने आप ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग जाता है। वहीं पवन सिंह का नया गाना "तू हमार देखS" जब से रिलीज हुआ है, तभी से यह यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

पवन सिंह ने सौम्या पांडे संग काटा बवाल

पवन सिंह जिस भी एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर आते हैं, छा जाते हैं। "तू हमार देखS" वीडियो सॉन्ग में वह भोजपुरी की हॉट अदाकारा सौम्या पांडे संग दिखाई दे रहीं हैं। दोनों की जोड़ी ने गाने में गर्दा उड़ाने वाला काम किया है। पवन सिंह और सौम्या पांडे की डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

पवन सिंह के गाने ने बना डाला नया रिकॉर्ड

पवन सिंह का हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है, सिर्फ यूटयूब पर ही नहीं बल्कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करता है और फिर पब्लिक जमकर Reels भी बनाती है, वहीं अब ये गाना भी ताबड़तोड़ वायरल हो चुका है। बताते चलें कि इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है, लिरिक्स सत्यवीर सिंह द्वारा लिखी गई है और म्यूजिक रोशन रॉक ने दिया है। जब से "तू हमार देखS" वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, तभी से यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है, साथ ही इसे अबतक 3.3 मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News