Pawan Singh ने भरे मंच पर इस एक्ट्रेस को कहा डॉर्लिंग क्या ज्योति सिंह को छोड़ इनसे करेंगे शादी

Pawan Singh Video: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुके हैं, उन्होंने सबके सामने कहा इस एक्ट्रेस को डॉर्लिंग;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-18 10:19 IST

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ समय पहले ही पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से हो रही थी। कि पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। तो वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का भी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन दोनों ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है। अब जाकर पवन सिंह (Pawan Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से पवन सिंह का नाम दूसरी अभिनेत्री के साथ जुड़ने लगा है। 

पवन सिंह ने भरे मंच पर एक्ट्रेस को कहा डॉर्लिंग वीडियो वायरल (Pawan Singh Viral Video)-

पवन सिंह अक्सर अपने किसी ना किसी वीडियोज की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर से पवन सिंह सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। इस बार पवन सिंह के सुर्खियों में छाए रहने की वजह है। पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें पवन सिंह स्टेज पर कई सारी एक्ट्रेस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। वहाँ पर पवन सिंह अचानक से भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह को हैलो डार्लिंग इधर आओ कहकर पुकारते हैं। जिसपर यामिनी सिंह मुस्कुराने लगती हैं। पवन सिंह कहते हैं कि यामिनी सिंह की हँसी उनको बहुत अच्छी लगती है।


यामिनी सिंह मंच पर कहती हैं कि हम औरतें मैनेज करना जानती हैं। हम मैनेज कर लेंगे, इस दौरान वहाँ मौजदू भीड़ उत्साह से शोर मचाने लगती हैं। पवन सिंह कहते हैं कि ये क्वीन शालिनी हैं जो मेरे सात हिट गाना देती हैं और ये यामिनी सिंह हैं जो कभी-कभी मेरे साथ गुंडई कर देती हैं। इसके बाद पवन सिंह यामिनी सिंह के लिए गाना गाते हैं। फिर अरविंद अकेला की एंट्री होती हैं पवन सिंह और अरविंद अकेला मिलकर .यामिनी सिंह के लिए गाना गाते हैं। 

पवन सिंह और यामिनी सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो वहीं नेटिजन्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पवन सिंह ने पहली बार किसी एक्ट्रेस से इस तरह बात नहीं की है। इससे पहले भी पवन सिंह (Pawan Singh) स्टेज पर एक्ट्रेस के साथ इस तरह की मौज-मस्ती करते हुए नजर आ चुके हैं। लेकिन पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार हैं इसलिए वो कुछ भी करते हैं तो वायरल हो जाता है। 

Similar News