स्मृति ने ज्वॉइन किया इंस्टाग्राम तो एकता ने इस अंदाज में किया उनका WELCOME

Update: 2017-05-05 09:13 GMT

मुंबई: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। स्मृति ईरानी एक्टर से नेता बनीं है। स्मृति ईरानी के इंस्टाग्राम ज्वाइन करने के बाद अब तक करीब 8 हजार से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो करना शुरु कर दिया है। स्मृति इरानी के इंस्टाग्राम ज्वाइन करते ही एकता कपूर ने उनका स्वागत किया। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्मृति इरानी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे एक दोस्त का स्वागत कीजिए। इंस्टाग्राम पर तुलसी का स्वागत कीजिए। इस फोटो में एकता कपूर, स्मृति इरानी और साक्षी तंवर दिख रही हैं।

आगे...

Full View

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्मृति ईरानी की एक और फोटो शेयर की, जो पुरानी है। इंस्टाग्राम ज्वाइन करने के बाद तुलसी ने भी कुछ फोटो शेयर की हैं। उन्होंने 4 फोटो शेयर की हैं। सबसे खास बात की स्मृति ईरानी ने जो फोटो शेयर की हैं उसमें भी एकता कपूर और साक्षी तंवर दिख रही हैं। आपको बता दें कि साल 2000 में आई टीवी धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी का रोल निभाया था।

आगे...

Full View

आगे...

Full View

Tags:    

Similar News