Top 10 Songs of Pranjal Dhaiya: इन गानों ने बना दिया प्रांजल को हरियाणा की क्वीन

हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन प्रांजल दहिया (Pranjal Dhaiya) अब किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं। उनका गाना बावन गज का दामन पूरे देश में सुपरहिट हुआ।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2022-05-30 09:29 GMT

Top 10 Songs of Pranjal Dhaiya (Image Credit-Social Media)

Top 10 Songs of Pranjal Dhaiya: हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन प्रांजल दहिया (Pranjal Dhaiya) अब किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं। उनके फैंस की लिस्ट में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है,उनकी पॉपुलैरिटी केवल हरियाणा तक ही नहीं बल्कि पूरे देश में भी फ़ैल चुकी है। उनका गाना बावन गज का दामन पूरे देश में सुपरहिट हुआ। ऐसे ही उनके कुछ गानों की लिस्ट आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं।

प्रांजल दहिया अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपने वीडियो और फोटोज शेयर करतीं रहतीं हैं। उनके लटकों झटकों पर हज़ारों फैंस मर मिटते हैं। उनके वीडियो अपलोड करते ही कुछ ही समय में वो ट्रेंड करने लगता है।

बावन गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)

प्रांजल के टॉप 10 गानों की लिस्ट में सबसे पहले जो गाना आता है वो है बावन गज का दामन जिसने उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया। इतना ही नहीं रेणुका पंवार (Renuka Panwar) और प्रांजल दहिया की जोड़ी के हरियाणवी गाने '52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी' (52 Gaj Ka Daman Peher Matak Chalungi) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आप भी सुनिए उनका ये गाना।

Full View

"इतना बता दे बेशरम क्यों हो रे से" (Itna Bata De Besharam Kyu Ho Re Se)

प्रांजल दहिया के गानों का इंतज़ार जहाँ उन्हके हरियाणवी फैंस बेसब्री से करते हैं वहीँ हिंदी भाषी फैंस में भी उनके गानों का खूब क्रेज है। वही उनका गाना "इतना बता दे बेशरम क्यों हो रे से" जब आया तो इसने सभी जगह खूब धूम मचाई थी।

Full View 

दो नंबरी छोरे से हुआ इश्‍क (Do Numbari Chore Se Hua Ishq)

अभी कुछ दिन पहले ही प्रांजल दहिया का एक गाना रिलीज़ हुआ है जो आते ही काफी हिट भी हो गया है। गाने के बोल हैं दो नंबरी छोरे से हुआ इश्‍क। इसमें प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) के साथ हर्ष संधू (Harsh Sandhu) नजर आ रहे हैं। म्‍यूजिक सुनील बलहारा (Sunil Balhara) का है।

Full View

 सैंया (saiyaan)

प्रांजल दहिया का गाना सैयां आते ही इसको यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिलने लगे थे। इस गाने में प्रांजल दहिया के साथ ही खत्री (khatri) नजर आ रहे हैं। इस गाने को खत्री के साथ आकांक्षा त्रिपाठी ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक भी खत्री का है और बोल खत्री के साथ ही एमआर इगल ने लिखे हैं। निर्देशन रिकी रैपरिया ने किया है।

Full View

लाडा का लाडी (laada ka lada)

प्रांजल का ये गाना लाडा का लाडी भी काफी हिट हुआ था। रिलीज़ होते ही इसको भी मिलियन में व्यूज मिले थे। गाने को आवाज दी है हरजित दिवाना ने। इस गाने के बोल मुकेश जाजी (Mukesh Jaji) के हैं।

Full View

 'कबूतर' (Kabutar)

जहाँ रेणुका पंवार और प्रांजल दहिया के गाने 52 गज का दामन ने धूम मचा दी थी वहीँ उनके गाने कबूतर ने भी लोगों का खूब प्यार पाया। इस गाने को संगीत से सजाया है अमन जाजी ने। गाया है रेणुका पंवार और सुरेंद्र रोमियो ने। जबकि म्‍यूजिक वीडियो रेणुका पंवार और प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया है।

Full View

'तेरा करदी आ' (Tera Kardi Aa)

ये पंजाबी गाना है जिसे पंजाबी सिंगर अमर संधू (Amar Sandhu) ने गाया है जो काफी पॉपुलर सिंगर है न और उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रेंड करने लगते हैं। इस गाने 'तेरा करदी आ' (Tera Kardi Aa) में उनके साथ प्रांजल दहिया दिखाई दे दे रहीं हैं जिसमे वो वेस्टर्न ऑउटफिट में हैं। प्रांजल और अमर संधू का ये गाना लोगों को काफी पसंद आया था। 

Full View

नाचुंगी डीजे फ्लोर पे (Nachungi DJ Floor Pe)

इस गाने के रिलीज़ होते ही ये काफी ट्रेंड होने लगा था। लोग आज भी इस गाने को खूब सुनते हैं। आपको बता दे इस गाने को Gahlyan Shaab और Anjali ने आवाज दी है। गाने को प्रांजल के साथ Sachin Gahlyan और Gahlyan Shaab पर फिल्माया गया है। गाने के बोल RB Gujjar ने लिखे हैं और संगीत दिया है Riyaazi ने। इस म्यूजिक प्रांजल का ज़बरदस्त डांस है।

Full View

 गानी यार दी (Gaani Yaar Di)

इस गाने गानी यार दी में आपको प्रांजल और नवाब की बेहद कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। आप भी देखिये ये वीडियो

Full View

 लम्बरगिन्नी सांग (Lamborghini Song)

इस गाने में प्रांजल और एक्टर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। हरियाणवी गाने को खतरी और अकांक्षा त्रिपाठी ने अपनी आवाज दी है और गाने के लिरिक्स खतरी ने ही लिखे हैं।  आप भी लुफ्त उठाइये इस गाने का।

Full View

फिलहाल प्रांजल दहिया ने काफी कम वक़्त में इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की है जिसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। आज वो हरियाणा ही नहीं पूरे देश में अपनी पहचान रखतीं हैं। 

Tags:    

Similar News