Priyanka Chopra: रील लाइफ में चार बार मां बन चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कैसी रही उनकी परवरिश

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मां बनने की खबर ने उनके सभी प्रशंसकों को हैरान करके रख दिया है। दर्शकों को अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा कि वो मां बन चुकी हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-22 08:53 GMT

फोटो क्रेडिट : इंस्टाग्राम

Priyanka Chopra : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रियल लाइफ में मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा कि है। अभिनेत्री ने कहा है कि वो और निक जोनस माता -पिता बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने इस बच्ची का अपने जीवन में स्वागत करने के लिए सभी प्रशंसकों का धन्यवाद किया है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रियल लाइफ से पहले रिल लाइफ में प्रियंका चार बार मां बन चुकी हैं। रियल लाइफ में वो अपने बच्ची की परवरिश कैसे करेंगी, इस बात की जिज्ञासा सभी को है। तो आइए उनके रिल लाइफ परवरिश से इस बात का अंदाजा लगाते हैं।

मैरी कॉम (Mary Kom)

बेशकिमती भारतीय बॉक्सिंग चैंपियन, एमसी मैरी कॉम की बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा ने एक मां की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने दर्शकों को एथलीट की कहानी सुनाई। मैरी कॉम असल जिंदगी मैं तीन बच्चों की मां हैं। फिल्म में प्रियंका ने एक मां की भूमिका निभाते हुए काफी संघर्ष की थी। वो अपने बच्चे को पीठ पर लेकर बॉक्सिंग प्रैक्टिस करती हैं। प्रियंका ने इस फिल्म में करियर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य कैसे बिठाते हैं दिखाया है।



द स्काई इज़ पिंक (The Sky Is Pink)

फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मां की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने अदिति चौधरी का किरदार निभाया था। जो दो किशोर बच्चों की मां होती है। फिल्म में प्रियंका जायरा वसीम और रोहित सराफ की मां की भूमिका में होती हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बाद प्रियंका ने कहा था कि वो रियल लाइफ में भी एक दोस्त की तरह अपने बच्चों की पैरेंटिंग करना चाहती हैं। इस हिसाब से हम कह सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने बच्चों की परवरिश उनकी दोस्त बनकर करेंगी।

बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)

पीरियड ड्रामा 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) में प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव पेशवा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके पति के भूमिका में अभिनेता रणवीर सिंह थें। फिल्म में वो एक बच्चे की मां की भूमिका निभाती हुई दिखीं। फिल्म में वो अपने बच्चे का बहुत देखभाल करती हैं। वो हमेशा उसे अपने गोद में रखती हैं। इसके साथ ही वो अपने बच्चे के परवरिश के लिए चिंतित भी रहती हैं।

कृष 3 (Krish 3)

फिल्म कृष 3 (Krish 3) में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑन - स्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन एक बच्चे का स्वागत अपने जीवन में करते हैं। वो बच्चा खास शक्तियों से भरपूर होता है। बच्चा अचानक हवा में उड़ने लगता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा इस बच्चे को प्राकृतिक प्रकिया का अनुसरण करते हुए जन्म देती हैं।

Tags:    

Similar News