Priyanka Chopra Drops Jonas: क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का हो रहा तलाक, प्रियंका ने उठाया यह बड़ा कदम

Priyanka Chopra Drops Jonas: प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका पूरा नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखा था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे अपने नाम में से जोनस सरनेम हटा दिया है।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-11-22 16:26 GMT

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट जोनस सरनेम हटाया: photo - social media

Priyanka Chopra Drops Jonas: बॉलीवुड (Bollywood Ki Khabar) की एक्ट्रेस देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Actress Desi Girl Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Priyanka Chopra Instagram Account) पर एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। जिससे उनके फैंस सोच में पड़ गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे अपने नाम में से जोनस सरनेम हटा दिया (Priyanka Chopra Jonas Surname Removed) है। इससे उनके फैंस सोच रहे है कि कहीं वह अपने पति निक जोनस से तलाक तो नहीं ले रही हैं।

प्रियंका के फैंस हैरान परेशान (Priyanka's Fans Shocked)

बता दें कि पहले प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट (Priyanka Chopra Drops Jonas) पर उनका पूरा नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra full Name) लिखा था। लेकिन अब उन्होंने अपने अकाउंट से जोनस सरनेम हटा दिया है। इसके चलते कई लोग कई तरह की अटकले लगा रहे हैं। उनके फैंस को लग रहा कि कहीं उनके पति निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अलग तो नहीं हो रहे है। प्रियंका चोपड़ा के ऐसा करने से उनके फैंस काफी परेशान हैं।

2018 में हुई थी भव्य शादी 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से हिन्दू रीति रिवाज और क्रिश्चियन रिवाजों के साथ 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace of Jodhpur) में हुई थी। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली और मंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। उनके रिसेप्शन पार्टी में कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुई थी।

प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स (Priyanka UPcoming Movies)

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। अब उनका अगला आने वाला प्रोजेक्ट हॉलीवुड फिल्म सिटाडेल', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' है। साथ ही वह फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती हुई नजर आएगीं। 

Tags:    

Similar News