Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को इस नाम से होती बेहद चिढ़, जानें आखिरकार वो नाम कौन-सा है

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक और नाम है , जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं। अभिनेत्री अपने इस नाम से बेहद चिढ़ती हैं। अभिनेत्री को इनका यह नाम उनके पापा ने दिया था।

Written By :  Priya Singh
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-11-24 12:53 GMT

प्रियंका चोपड़ा जोनस (फोटो : सोशल मीडिया )

Priyanka Chopra : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनय के दुनिया की एक ऐसी हस्ती हैं, जिनका नाम अब विश्व पटल पर लोकप्रियता बटोर रहा है। अभिनेत्री के खुले व्यवहार, निडरपन और चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता ने उन्हें बॉलीवुड से हॉलीवुड (Priyanka Chopra Ka Bollywood Se Hollywood Tak Ka Safar) तक का सफर तय करवाया। एक्ट्रेस के इसी बिना रुके आगे बढ़ते रहने की चाहत और सफलता को देख वोग मैगजीन ने उन्हें 'द अनस्टॉपेबल प्रियंका' (The Unstoppable Priyanka) का टैग दिया।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस उपलब्धि से जहां एक तरफ देश गौरवान्वित महसूस कर रहा था। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में भी पीसी ( Priyanka Chopra ) की खूब वाहवाही हो रही थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री को सभी कलाकार पीसी कहकर बुलाते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री का एक और निकनेम मिमी है। अभिनेत्री ने इस नाम के बारे में बताया था कि उन्होंने अपना यह नाम खुद रखा है।

"द अनुपम खेर शो"

The Anupam Kher Show

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक और नाम है , जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं। अभिनेत्री अपने इस नाम से बेहद चिढ़ती हैं। अभिनेत्री को इनका यह नाम उनके पापा ने दिया था। प्रियंका चोपड़ा के इस नाम का खुलासा अभिनेता अनुपम खेर अपने शो "द अनुपम खेर शो" (The Anupam Kher Show – Kucch Bhi Ho Sakta Hai) में यह कहते हुए किया कि आप बोलती भी बहुत थीं बचपन में।

इसलिए आपको नाम 'मिट्ठू' (Priyanka Chopra Ka Nick Name) रखा गया था। जो आपको पसंद नहीं है और आपको बिल्कुल अच्छा नहीं लगा होगा कि मैंने इस बारे में बोला। इस वक्त अभिनेता के सभी बातों से सहमति जताते हुए प्रियंका हंसते हुए हां में सिर हिला रही थीं।

अनुपम खेर को इंटरव्यू देते हुए प्रियंका ने कहा, "मिट्ठू (Priyanka Chopra Nick Name Mithu) कौन नाम रखता है अपने बच्चे का? जब मुझे समझ में आया कि अच्छा ये तोते का नाम होता है। और क्योंकि मैं हमेशा बात करती हूं और में लोगों की खूब नकल उतारा करती थी।"

आगे अभिनेत्री ने बताया कि इस वजह से उनके माता - पिता कई बार असहज हो जाया करते थें। प्रियंका ने इस दौरान अपनी एक मजेदार कहानी भी सुनाई। जिसमें उन्होंने बताया कि एकबार उनका पूरा परिवार एक आर्मी मेस में पार्टी के लिए गया हुआ था। उस पार्टी में एक जनरल थें, जिन्होंने खाना खाकर बड़ी जोर से डकार मारी। तो अभिनेत्री ने भी उनकी नकल करते हुए खूब जोड़ से डकार मारी। जिसके बाद उनके पिता ने फटाक से अभिनेत्री के मुंह पर हाथ रखा और अपनी पत्नी से कहा कि लेकर जाओ इसे।

मिस इंडिया के लिए खिचवाए गए फोटो की कहानी

अभिनेत्री ने बताया कि तब से वो मिट्ठू बन गईं और उनको यह नाम बिल्कुल पसंद नहीं। प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके पास मिस इंडिया का आईडिया आया। अनुपम खेर ने अभिनेत्री को कहा कि 17 साल की उम्र में आपके भाई ने आपकी मम्मी को कहकर एक मिस इंडिया का फोटोग्राफ्स भिजवा दिए। जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने मिस इंडिया के लिए खिचवाए गए फोटो की कहानी बताई।

प्रियंका ने बताया कि वो बरेली के एक फोटो स्टूडियो में आस्ट्रेलिया में एडमिशन लेने के लिए एक फॉर्मल फोटो खिंचवाने गई थीं। वहां के फोटोग्राफर ने उनसे आग्रह किया था कि आप बेहद खूबसूरत हैं क्या आप एक और फोटो खिचवा सकती हैं।

जिसके बाद अभिनेत्री ने उस फोटोग्राफर को कैमरे के लिए एक सुंदर - सा पोज दिया था। अभिनेत्री की मां ने उनके इसी तस्वीर को मिस इंडिया के ऑडिशन के लिए भेज दिया और वो इसके लिए शॉर्टलिस्टेड हो गईं।

अभिनेत्री को इस बारे में कुछ भी नहीं मालूम था। इसलिए जब उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए कॉल आया, तो उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह कॉल उनके पास कैसे और क्यों आया। अभिनेत्री के मां ने उन्हें इसके बाद इस बारे में पूरी बात बताई।

Tags:    

Similar News