Priyanka Chopra-Nick Jonas welcome baby: सरोगेसी के ज़रिए प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, दुनियाभर से लोग दे रहे बधाई

Priyanka Chopra-Nick Jonas welcome baby: इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। सेरोगेसी के ज़रिए बच्चे का जन्म हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2022-01-22 02:25 GMT

प्रियंका चोपड़ा बनीं मां (फोटो : सोशल मीडिया )

Priyanka Chopra-Nick Jonas welcome baby: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब एक मां बन चुकी हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। सेरोगेसी (surrogacy mother) के ज़रिए बच्चे का जन्म हुआ है। दिसंबर 2018 में, प्रियंका और अमेरिकी गायक निक जोनस ने पारंपरिक हिंदू और ईसाई समारोहों में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने इस खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वो और उनके पति निक ये बात बताते हुए बहुत खुश हैं कि उन्होंने सेरोगेसी के ज़रिए अपने बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। अभिनेत्री ने आगे लिखा है कि वह इस ख़ास मौके पर सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय वो अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला शुरू हो चुका है। देश दुनिया से प्रियंका और निक जोनस को बधाई दी जा रही है. फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक उनकी इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं।

 बेहतरीन एक्टिंग के लिए जीते कई अवार्ड्स 

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ज्यादातर समय अपने पति निक के साथ अमेरिका में ही रह रही हैं। प्रियंका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में प्रियंका का भी नाम शामिल है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए कई अवार्ड्स जीते हैं। जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड्स और पांच फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल हैं। यही नहीं 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया और टाइम ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया, और अगले दो वर्षों में, फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में लिस्ट में शामिल किया था ।

प्रियंका ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है जिसमें अंदाज , मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़ , डॉन और फैशन शामिल है। इसके अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आईं।

Tags:    

Similar News