Bollywood: प्रियंका चोपड़ा ने बताया बॉलीवुड का सच, हुईं थीं बॉडी शेमिंग का शिकार और सुननी पड़ी थी कई बातें

Priyanka Chopra Bollywood Reveal: प्रियंका चोपड़ा लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें कभी बॉडी शेमिंग और अपने रंग को लेकर काफी बातें सुननी पड़ी थीं।

Update:2022-12-08 18:17 IST

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी फैन फॉलोइंग साथ विदेशों में भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज जो प्रियंका लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन हैं उन्हें कभी बॉडी शेमिंग और अपने रंग को लेकर काफी बातें सुननी पड़ी थीं और भेद भाव का सामना करना पड़ा था। पिग्गी चोप्स ने बॉलीवुड में उन्हें क्या क्या सहना पड़ा और उनके साथ करियर की शुरुआत में कैसा व्यवहार हुआ इसका खुलासा किया। आइये जानते हैं क्या कुछ कहा प्रियंका ने।

 प्रियंका चोपड़ा को झेलनी पड़ी थी बॉडी शेमिंग और अपने रंग को लेकर कड़वी बातें 

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास हर दिल अज़ीज़ हैं वो न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहतीं हैं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनी रहतीं हैं। वहीँ हाल ही में उन्हें बीबीसी की '100 वीमन' लिस्ट में शामिल किया गया है। वो साल 2022 की सबसे इम्प्रेसिव वुमन बन गयी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में उनके साथ उनके करियर की शुरुआत में हुए रंग भेद के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें मेल एक्टर्स की तुलना में कम पैसे दिए जाते थे। उन्हें सेट पर घंटों इंतज़ार करवाया जाता था और अपने रंग के लिए कई तरह की बातें सुनाई जाती थीं।

अपने करियर की शुरआत में प्रियंका ने काफी कुछ झेला है उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा," मुझे काली बिल्ली और सांवली कहा जाता था। मेरा मतलब है, सांवली क्या होता है? वो भी उस देश में, जहां सभी ब्राउन हैं। मुझे लगने लगा था कि मैं सुंदर नहीं हूं। मैं सोचती थी कि मुझे दूसरों से ज्यादा कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जबकि मुझे विश्वास था कि मैं अपने से हलके रंग वाले एक्टर्स से ज्यादा टैलेंटेड हूं। लेकिन, मुझे लगता था कि सब ठीक है, क्योंकि यही नार्मल माना जाता है।'

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल निक जोनस के साथ अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहीं हैं और कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक सेरोग्रेसी के ज़रिये माता पिता बने हैं। उन्होंने एक क्यूट सी प्रिंसेस को वेलकम किया है जिसका नाम उन्होंने मालती रखा है। फिलहाल आपको बता दें बॉलीवुड की देसी गर्ल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में की थी। बहोत कम ही लोग जानते हैं कि प्रियंका ने तमिल फिल्म Thzmizhan से फ़िल्मी दुनिया में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में साइन की। तब से लेकर आजतक प्रियंका ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दिन हैं लेकिन करियर के इस दौर में भी वो अपने उन स्ट्रगलिंग के दिन और उन कड़वी बातों को भूल नहीं पाई हैं।

Tags:    

Similar News