Priyanka Chopra: आपने देखी मालती मैरी की ये क्यूटनेस भरी तस्वीर? इस अनदेखी फोटो में है कुछ बेहद खास!

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा की एक बेहद प्यारी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-05-22 10:13 GMT
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) और पति निक जोनस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच प्रियंका ने एक बार फिर मालती मैरी की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है, जो बेहद खास है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीर

दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मालती मैरी की एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मालती मैरी अपने डॉग के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। मालती मैरी की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। मालती की इस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और साथ ही साथ इस तस्वीर पर कमेंट भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी की पहले भी कई क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

फैंस को पसंद आई मालती की ये तस्वीर

अब जैसे ही सोशल मीडिया पर मालती की ये तस्वीर सामने आई, फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, 'कितनी प्यारी है ये...' तो एक ने लिखा, 'निक पर गया है इसका चेहरा।' तो एक ने लिखा, 'क्यूटनेस ओवरलोडेड।' तो किसी ने लिखा, 'क्यूटनेस तो कूट-कूट के भरी है इसमें...' वहीं एक ने कमेंट किया, 'यार प्रियंका आपकी तरह ही आपकी बेटी भी बहुत प्यारी है।'

इस सीरीज को लेकर चर्चा में है प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज में एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा इस साल के आखिर में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में भी नजर आएंगी। वहीं, वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी काम करने वाली हैं।

Tags:    

Similar News