Priyanka Choudhary: बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट की हर अदा है दिलकश, देख उड़ जायेंगे तोते

Priyanka Choudhary Photo: टेलीविजन एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बिग बॉस 16 का हिस्सा बनकर एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया और और अब वे तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं।

Update: 2023-03-16 21:09 GMT
Priyanka Choudhary (Photo- Social Media)
Priyanka Choudhary Photo: टेलीविजन एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बिग बॉस 16 का हिस्सा बनकर एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया और और अब वे तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं। वैसे तो प्रियंका कलर्स के शो "उड़ारिया" में तेजो की भूमिका निभाकर हजारों लोगों का दिल चुकी थीं, लेकिन बिग बॉस का हिस्सा बनकर उन्होंने लोगों के दिलों में अपने लिए एक स्पेशल जगह बनाई।

प्रियंका ने लेटेस्ट फोटोशूट में दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज

बिग बॉस 16 को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन इसके कंटेंस्टेंट्स अभी भी हर जगह छाए हुए हैं। उनमें से एक प्रियंका चौधरी भी हैं। प्रियंका की पॉपुलैरिटी दिनों दिन आसमान छू रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी वे अपना कातिलाना अंदाज दिखाने में बिलकुल भी पीछे नहीं हट रहीं हैं। प्रियंका ने अब फिर फैंस को अपने बेहद हॉट अंदाज से रूबरू कराया है।

फोटो देख फैंस ने दीपिका पादुकोण से किया कंपेरीजन

प्रियंका चाहर चौधरी का ऐसा अंदाज आपने अबतक नहीं देखा होगा। उनका फेस एक्सप्रेशन बेहद कमाल का लग रहा है। उनके चेहरे से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। कमेंट बॉक्स में नेटीजेंस के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। कुछ लोगों ने तो उनका कंपेरीजन बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण से कर दिया है।

प्रियंका के इस पोस्ट पर अंकित गुप्ता ने भी कर दिया कमेंट

टेलीविजन एक्टर अंकित गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका चौधरी के इस पोस्ट पर आए इस कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रियंका का इतना ग्लैमरस लुक देख अंकित भी एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कमेंट बॉक्स में रेड कलर का दिल वाला इमोजी बनाया है।

बिग बॉस 16 में अपने गेम से जीता लाखों लोगों का दिल

प्रियंका चाहर चौधरी के लिए बिग बॉस 16 की जर्नी बिलकुल भी आसान नहीं रही, उन्होंने घर में हर किसी से पंगा लिया और हर मुद्दे पर अपनी बात रखी। प्रियंका चाहर चौधरी शुरुआत से ही काफी स्ट्रॉन्ग कंटेंस्टेंट मानी जाती थी। बहुत जल्द ही उन्होंने अपने गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया था। प्रियंका ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी भले ही ना जीती हो लेकिन उन्होंने हजारों करोड़ों लोगों का दिल जरूर जीता है।

हाल ही में अंकित गुप्ता के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं प्रियंका

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो "कुछ इतने हसीन" रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों की क्यूट भरी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Tags:    

Similar News