OMG! निक ने प्रियंका को पहनाई 1.50 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग

Update: 2018-08-16 05:12 GMT

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले तीन महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहली बार इस कपल को पिछले साल मेटगाला के रेड कारपेट पर साथ देखा गया था। इस दौरान ये कपल लॉस एजेंलिस में बेसबॉल के एक मैच में चिलिंग करते नजर आया था।

इसके बाद यह कपल कई डिनर डेट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। इतना ही नहीं प्रियंका और निक जोनस एक साथ दुनिया की यात्रा कर चुके हैं। हाल ही में प्रियंका ब्राजील और सिंगापुर की यात्रा पर निक जोनस के साथ नजर आई थीं। पिछले महीने निक जोनस, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मिलने के लिए इंडिया भी आए थे।

यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे पर फिर वापसी करेंगे कॉमेडियन कपिल शर्मा, ये रही पूरी डिटेल

एक-दूसरे से डेट करने की अफवाहों के बीच निक जोनस ने प्रियंका को हाल ही में उनके बर्थडे पर प्रपोज किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोनस ने लंदन के एक स्टोर से प्रियंका के लिए एक करोड़ 40 लाख 47 हजार रुपए यानी 20,0000 डॉलर की इंगेजमेंट रिंग खरीदी थी। हालांकि, अब तक इस बात सीक्रेट रखा गया था। बताया जा रहा है कि प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग हाई क्वालिटी के कुशन कट की है जो लगभग 4 करैट वजन की है।

यह भी पढ़ें: नेहा शर्मा के बाद सामने आईं इस एक्ट्रेस की ‘बोल्ड’ PICS, यहां देखें

रिपोर्ट के मुताबिक, ये कपल 18 अगस्त को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की उपस्थिति में इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन करने वाला है। इस पार्टी के लिए निक की फैमिली इंडिया के प्लाइट भरेगी। खबर है कि इस पार्टी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक फाइव स्टार हॉटल भी बुक करा दिया है और अपने फ्रेंडस और रिश्तेदारों को निमंत्रण भी दे दिया है। इस दिन ये कपल अपनी इंगेजमेंट का अनाउंस कर सकता है।

Tags:    

Similar News