कंदील बलोच की हो चुकी थी दो शादी, देखिए उनके पति और बच्चे की फोटोज

Update: 2016-07-19 11:06 GMT

लखनऊ: उसकी आंखों में थे कई ख्वाब, जिन्होंने कभी नहीं सीखा बंधकर रहना। शायद उसका जन्म ही हुआ था खुले आकाश में उड़ने के लिए। हम बात कर रहे हैं अपने अदाओं से सोशल मीडिया में सनसनी फैलाने वाली फौजिया अजीम उर्फ कंदील बलोच की। उसका जन्म पाकिस्तान जैसी कट्टर इस्लामिक कंट्री में हुआ था।

उसका गुनाह था कि वो आगे जाना चाहती थी दुनिया पर अपनी खूबसूरती और हॉट अदा और बेबाक टिप्पणी से सबकुछ हासिल करना चाहती थी। उसकी चाहत उसे ले डूबी और आज हम कंदील की अचानक दुनिया से अलविदा कहने पर चर्चा कर रहे हैं। थी तो चर्चा, चली गई तब भी छोड़ गई हजार सवाल।

यह भी पढ़ें...इस वीडियो ने ले ली कंदील की जान, क्या है इसमें देखें जरूर एक बार

कंदील के भाई ने उसे मारा जरूर, लेकिन वो तभी मर चुकी थी जब उसने खुद को फौजिया से कंदील बनाया। सोशल मीडिया पर खलबली मचाने वाली पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच केवल बेबाक थी, सिर्फ इतना ही नहीं है। कंदील का एक बच्चा और हसबैंड भी है जिससे उसका तलाक हो चुका था। वो शादी-शुदा थी। ये खुद उसने एक चैनल को बताया था कि उसकी शादी 18 साल की उम्र में जबरदस्ती कर दी गई थी।

उनका निकाह 2008 में आशिक हुसैन से किया गया था। जिससे उसे एक बच्चा भी है। कंदील ने बताया था कि वो पढ़ना चाहती थी और उस इलाके में नहीं रहना चाहती थी जहां पढ़ाई पर पाबंदी हो। वो आगे बढ़ना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए उसे मारता पीटता था।

महत्वाकांक्षी थी कंदील

इससे हटकर उसके पति का कहना है कि कंदील बहुत महत्वाकांक्षी थी। उसे ऐश-ओ-आराम की जिंदगी पसंद थी। इसलिए उसने तलाक दिया। कंदील के पति का कहना है कि उसकी दो और शादियां हो चुकी थी, लेकिन सब उसकी चाहत के आगे टूट गई। इतना ही नहीं उसके पति ने ये भी बताया कि दोनों की जबरदस्ती नहीं, बल्कि लव मैरिज हुई थी।

कंदील के ख्वाहिश ने ली जान

कंदील ने पति आशिक हुसैन से लव मैरिज की थी, लेकिन उसको पैसे से प्यार हो गया और इसमें दोनों की मोहब्बत कही खो गई। कंदील ने जिंदगी में पैसे, गाड़ी बंग्ला को तरजीह दी थी और अपने बच्चे और पति को छोड़ दिया था। अब वो इस दुनिया में नहीं, लेकिन सच तो यही है कि उसकी बढ़ती बेबाकी और चाहत के पर को उसके अपनो ने ही काट दिया।

Tags:    

Similar News