Bhojpuri Latest Song: अंकुश राजा और क्वीन शालिनी का ये गाना है बेहद जबरदस्त, सुनते ही झूम उठेंगे आप

Ankush Raja Song Barati Me: भोजपुरी गाने किसी भी पार्टी, फंक्शन और शादियों में जान डालने के लिए काफी होते हैं। खासतौर पर भोजपुरी गानों की बीट इतनी कमाल की होती है, ना चाहते हुए भी पब्लिक होश खोकर झूमने लग जाती है।

Update: 2023-05-26 15:48 GMT
Ankush Raja Song Barati Me: भोजपुरी गाने किसी भी पार्टी, फंक्शन और शादियों में जान डालने के लिए काफी होते हैं। खासतौर पर भोजपुरी गानों की बीट इतनी कमाल की होती है, ना चाहते हुए भी पब्लिक होश खोकर झूमने लग जाती है। आए दिन बहुत से भोजपुरी गाने रिलीज होते हैं और सभी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड भी करते हैं, इसी बीच हाल फिलहाल में रिलीज हुआ एक भोजपुरी गाना ट्रेंडिंग में आ चुका है।

अंकुश राजा के वीडियो सॉन्ग ने मचाया धूम

बता दें कि भोजपुरी सिंगर और एक्टर अंकुश राजा का गाना "बाराती में" हाल ही में रिलीज हुआ था और अब यह सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल काट रहा है। इस गाने को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है कि ये गाना यूटयूब पर ट्रेंड करने के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेंड करने लगा है।

अंकुश राजा संग क्वीन शालिनी ने हिलाया स्टेज

"बाराती में" वीडियो सॉन्ग में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी की हॉट डांसर क्वीन शालिनी नजर आ रहीं हैं। गाने में क्वीन शालिनी हों और फिर गर्दा ना उड़े, ऐसा हो ही नहीं सकता। शालिनी अपने धांसू डांस के लिए जानी जाती हैं और इस गाने में भी उन्होंने अपना जबरदस्त जलवा दिखाया है। अंकुश राजा और क्वीन शालिनी की जोड़ी ने गाने में जमकर धमाल मचाया है।

गाने को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

"बाराती में" गाने को इसलिए भी बेहद पसंद किया जा रहा है, क्योंकि शादियों के सीजन के लिए यह गाना एकदम परफेक्ट है। अब तो यह गाना शादियों में भी खूब बजाया जा रहा है। इस गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स छोटू यादव ने लिखा है जबकि म्यूजिक रोशन सिंह ने कंपोज किया है। दो हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 4.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News