Rajkummar Rao Net Worth: कभी एक टाइम सही से खाने के नहीं थे पैसे आज हैं करोड़ों के मालिक

Rajkummar Rao Net Worth In Rupees: राजकुमार राव आज मना रहे हैं अपना 39वा जन्मदिन जानिए कितने आमिर हैं।

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-08-31 08:13 IST

Rajkummar Rao Net Worth 

Rajkummar Rao Net Worth:आज राजकुमार राव अपना 39वा जन्मदिन(Rajkummar Rao Birthday) मना रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा भी था जब राजकुमार राव के पास खाने तक के पैसे नहीं थे। राजकुमार राव ने अपने द्वारा दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी पहली कमाई का उपयोग घी खरीदने में किया था। क्योंकि उनके पास इतना पैसा नहीं था कि वो रोटी पर घी लगा कर खा सके आज राजकुमार राव के पास नहीं है किसी भी चीज की कमी जीते हैं लग्जरी लाइफ, चलिए जानते हैं राजकुमार राव की कुल नेट वर्थ (Rajkummar Rao Net Worth) कितनी है।

राजकुमार राव कितने अमीर हैं? (Rajkummar Rao Net Worth In Hindi)-

ये साल राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के लिए काफी सफल साबित हुआ है। क्योंकि इस साल राजकुमार राव ने एक बाद एक कई हिट फिल्में दी हैं। सबसे पहले राजकुमार राव की रिलीज हुई फिल्म श्रीकांत बोला जिसे दर्शको का भरपुर प्यार मिला था. जो एक वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म थी। इसके बाद जान्हवी कपूर के साथ मिस्टर और मिसेज माही जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया। इसके बाद स्त्री 2(Stree 2 Movie) आई है जो आजतक सिनेमाघरो में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है . Rajkummar Rao ने 2008 में फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (FTII) से स्नातक करने के बाद 2010 में अभिनय करना शुरू किया। राजकुमार राव ने जब अपने करियर की शुरूआत की थी तब उनको भी नही लगा होगा कि वो एक दिन इतने सफल अभिनेता बनेंगे.

राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत लव सेक्स और धोखा फिल्म (Rajkummar Rao First Film) से की थी। 2013 में फिल्म शाहिद के लिए उनको फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा राजकुमार राव(Rajkummar Rao) ने बहुत से ऐसे अवॉर्ड जीते हैं।जिनकी कोई गिनती ही नहीं है। Rajkummar Rao ने लगभग 30 फ़िल्में और कई ब्लॉकबस्टर हिट के साथ, राजकुमार राव अब तक एक सफल करियर बनाने में कामयाब रहे हैं। 

राजकुमार राव एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं।2021 में Rajkummar Rao ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से पत्रलेखा से विवाह (Rajkummar Rao Wife) कर लिया.

आज राजकुमार राव एक सफल अभिनेता हैं। और लग्जरी लाइफ जीते हैं। अगर हम राजकुमार राव की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 81 करोड़ रुपए (Rajkummar Rao Net Worth In Rupees) तक हैं।

Tags:    

Similar News