Ramanand Sagar Grand daughter : रामानंद सागर की परपोती का वीडियो वायरल, फैंस ने किया कमेंट

Ramanand Sagar Grand daughter : अब रामानंद सागर की पर पोती साक्षी चोपड़ा इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने गाने से ग्लैमरस की दुनिया में कदम रखा है

Update: 2024-01-30 09:00 GMT

Ramanand Sagar Grand daughter (Photos - Social Media)

Ramanand Sagar Grand daughter : रामानंद सागर को शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा दरअसल उन्होंने दुनिया को रामायण से रूबरू कराया था और यह ग्रंथ को सीरीज के तौर पर लोगों के सामने पेश किया था उसे वक्त लोगों के दिमाग में भगवान राम लक्ष्मण और सीता के प्रति जो छवि मन में बसी वह आज तक देखने को मिलती है कोरोना कल में एक बार फिर रामायण को दर्शकों के लिए टेलीकास्ट किया गया इस दौरान विश्व में रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई वहीं अब रामानंद सागर की पर पोती साक्षी चोपड़ा इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने गाने से ग्लैमरस की दुनिया में कदम रखा है उन्होंने इसका एक वीडियो शेयर किया है जिस पर अलग-अलग तरह से कमेंट आ रहे हैं और वह तेजी से वायरल हो रहा है आईए जानते हैं विस्तार से।

वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली पर्सनेलिटीज में से एक है। उन्होंने घोस्ट एल्बम से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही है। इसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी है। हॉटनेस भरे बॉडी मूव्स ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को देखने वाले फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया है।



कौन थे रामानंद सागर

रामानंद सागर एक प्रमुख भारतीय टेलीविजन निर्देशक और नाटककार थे। उन्होंने 'रामायण' धारावाहिक का निर्देशन किया था। रामानंद सागर ने भारतीय साहित्य, इतिहास और पौराणिक कथाओं पर आधारित विभिन्न धारावाहिक बनाए थे, जिनमें 'रामायण', 'महाभारत', 'अलीबाबा और 40 चोर', 'विक्रम और बेताल', 'श्री कृष्ण', और 'श्री कृष्ण अर्जुन संवाद' शामिल हैं। रामानंद सागर ने अपनी प्रतिभा और संबंधित टीम के साथ रामायण को इतने रूप में प्रस्तुत किया कि यह भारतीय टेलीविजन का एक अद्वितीय कार्य बन गया है और लोग आज भी इसे महत्वपूर्ण मानते हैं।

Tags:    

Similar News