रामायण की फिर से टेलीविजन पर वापसी, जानें कब और कहां देखें महागाथा

रामायण के पुनः प्रसारण के जरिए लोगों को इस आंशिक लॉकडाउन में अपने घरों के अंदर रहने में मदद मिल सकेगी।

Published by :  APOORWA CHANDEL
Update: 2021-04-14 06:16 GMT

रामायण (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो 'रामायण'(Ramayana) ने पिछले साल लगे लॉकडाउन में लोगों का काफी मनोरंजन किया। जिस वजह से यह शो लॉकडाउन के समय देखें जाने वाला नंबर वन शो बन गया। रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) का जब से छोटे पर्दे पर टेलीकास्ट हुआ तब से यह शो दर्शकों को काफी भाया है। छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा शो 'रामायण' (Ramayana) को आप एक बार फिर से देख सकते है। छोटे पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब एक बार फिर यह स्टार भारत पर प्रसारित होने जा रहा है।

इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की भूमिका में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया नजर आई। इस धारावाहिक के जरिये इसके किरदार घर-घर में फेंमस हो गए। लोगों उनकी पूजा करने लगे।

शाम 7 बजे प्रसारण

अगर आप पिछले साल के लॉकडाउन के समय भी इस शो को मिस कर गए, तो कोई चिंता की बात नहीं है। अब इस का एक फिर प्रसारण हो रहा है। आप 'रामायण' (Ramayana) को स्टार भारत पर हर दिन शाम 7 बजे देख सकते है। इस शो के पुनः प्रसारण के जरिए लोगों को इस आंशिक लॉकडाउन में अपने घरों के अंदर रहने में मदद मिल सकेगी।

1987 में पहला प्रसारण

रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) भारत ही नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 1987 में जब पहली बार यह शो टीवी पर ऑन एयर हुआ, तब लोगों ने इस सीरियल पर खूब प्यामर लुटाया। टीवी पर जब इस शो का प्रसारण होता मानो सड़को पर कर्फ्यू सा लग जाता। इस धारावाहिक से राम (Arun Govil ), लक्ष्मण (Sunil Lehri ) और सीता( Deepika Chikhalia ) घर-घर में चर्चित हो गए।

Tags:    

Similar News