Ramayana Movie: रामायण मूवी के बाद हनुमान स्पिन-ऑफ पर होगा काम

Ramayana Movie Hanuman: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण के बाद मेकर्स हनुमान स्पिन-ऑफ पर काम करना शुरू कर देंगे, चलिए जानते हैं रामायण मूवी से जुड़े अपडेट

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-05-20 15:46 IST

Ramayana Movie Hanuman

Ramayana Movie Hanuman: पिछले कई सालों से रामायण मूवी को लेकर काफी चर्चाऐं चल रही हैं। रामायण (Ramayana Movie) भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित परियोजनाओं में से एक बन गई है। नितेश तिवारी व उनके निर्माता डीएनईजी ने क्रमशः भगवान राम, रावण, सीता व भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), साई पल्लवी (Sai Pallavi) व सनी देओल (Sunny Deol) को कास्ट किया गया है। फिल्म की शूटिंग भी मार्च से शुरू हो चुकी है। जिसकी तस्वीरे भी सामने आई थी। रामायण एक भाग में नहीं बल्कि दो भागों में बनेगी। रामायण को लेकर हर रोज ताजा अपडेट आते रहते हैं, अब जाकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि रामायण फिल्म के बाद हनुमान स्पिन ऑफ पर भी काम चल रहा है। 

रामायण के बाद हनुमान स्पिन-ऑफ बनेगी (After Ramayana Hanuman Spin-Off is Also In The Works)-

नितेश तिवारी व डीएनईजी ने 2025 के अंत तक अपनी फिल्म रामायण के दोनों भागों (Ramayana Movie) की शूटिंग को समाप्त करने का इरादा बनाया है। दोनों रामायण का मुख्य शूट दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी साथ-साथ चलेगा। फिल्म की शूटिंग, अभिनेताओं के लुक में एकरूपता सुनिश्चितत करने के लिए शेड्यूल को बैक टू बैक प्रारूप में डिजाइन किया गया है। रामायण फिल्मों के अलावा DNEG एक हनुमान स्पिन-ऑफ पर भी काम कर रहा है। जो भविष्य में इस महाकाव्य के तीसरे भाग के रूप में काम कर सकता है।

रामायण मूवी कब रिलीज होगी (Ramayana Movie Release Date)-

रामायण मूवी की शूटिंग जहाँ 350 दिनों तक चलेगी यानि खबरों कि माने तो रामायण फिल्म की शूटिंग अगले साल दिसंबर 2025 तक खत्म हो सकती है। इसके बाद ही मेकर्स फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अनॉउंसमेंट करेंगे। इस बीच रामायण (Ramayana Movie) की एक आधिकारिक घोषणा जल्द ही एक बड़ी ऑडियो-विजुअल संपत्ति के साथ होने की संभावना की जा रही है। 

Tags:    

Similar News