Ramayana Movie : रणवीर कपूर की रामायण में महादेव का किरदार निभाएंगे ये मशहूर एक्टर

Ramayana Movie Update Cast: रणवीर कपूर व साई पल्लवी की फिल्म Ramayana में एक और और किरदार की हुई एंट्री, फिल्म में महादेव का किरदार निभाएंगे ये एक्टर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-09 09:38 GMT

Ramayana Movie Update Cast

Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana Movie) को लेकर हर रोज कोई ना कोई ताजा अपडेट आते रहते हैं। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर फिल्म की शूटिंग भी मुंबई में शुरू कर दी गई है। फिल्म के सेट से Ranbir Kapoor और Sai Pallavi की तस्वीर भी सामने आई है। इस फिल्म में रणवीर कपूर व साई पल्लवी भगवान श्री राम व माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं इनके अलावा फिल्म में रावण की भूमिका में Yash नजर आएंगे। नितेश तिवारी की रामायण दो भागों में बनेगी, फहले भाग में प्रभु श्री राम की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। तो वहीं दूसरे भाग में लंका दहन व रावण वध जैसे विषयों को दर्शाया जाएगा। हालहि में फिल्म Ramayana Movie से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। जिसमें फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री हुई है। चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो कालाकार

रामायम मूवी में हुई एक और कलाकार की एंट्री (Ramayana Movie Update Cast)-

रामाणय में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor Ramayana Movie) के को एक्टर को लेकर अपडेट सामने आया है। बता दे कि नितेश तिवारी के रामायण में एक और कलाकार की एंट्री हो चुकी है। नितेश तिवारी अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को बेहतरीन बनाने के लिए किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहीं वजह है कि हर रोज नितेश तिवारी अपनी फिल्म Ramayana में एक से एक बेहतरीन एक्टर व एक्ट्रेसेस को साइन कर रहे हैं। इस बार नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म रामायण में एक और एक्टर की एंट्री की हैं। 

बता दे कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि नितेश तिवारी की फिल्म रामायाण में महादेव के किरदार को Mohit Raina निभा सकते हैं। वैसे भी सभी को पता हैं कि टीवी जगत में आज भी यदि किसी के किरदार को महादेव के रूप में याद किया जाता है, तो वो मोहित रैना ही हैं। मोहित रैना ने Devo Ke Dev Mahadev में अपने किरदार से लोगो के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। वैसे अभी मेकर्स किसी प्रकार का अनॉउंसमेंट नहीं किया है।

इसके अलावा  नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है।

रामायण मूवी कब रिलीज होगी (Ramayana Movie Release Date)-

रामायण फिल्म (Ramayana Movie) की शूटिंग 2 अप्रैल 2024 से मुंबई में शुरू हो गई है। तो वहीं रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) 8 अप्रैल 2024 से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की Ramayana Movie फ्लोर पर आ चुकी है। ये फिल्म इस साल तो नहीं अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है। 

Tags:    

Similar News