Ramayana Movie: रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने रामायण से छेड़छाड़ पर चेतावनी दी

Ramayana Movie Update In Hindi: रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश की रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम बनने का विरोध, चलिए क्या कान्हा एक्ट्रेस ने

Update: 2024-06-06 06:02 GMT

Ramayana Movie Update

Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर, यश और साई पल्लवी की रामायण की इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक हैं। फिल्म को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आते रहते हैं। कुछ समय पहले ही खबरें आई थी कि रामायण की शूटिंग को लेकर बताया गया कि फिल्म रामायण की शूटिंग 350 दिनों तक चलेगी। क्योकि नितेश तिवारी चाहते हैं कि वो एक ही साथ रामायण पार्ट 1 व रामायण पार्ट 2 की शूटिंग कर ले। ताकि रामायण मूवी एक ही साल के अंदर वो सिनेमाघरों में रिलीज कर सके। तो वहीं कुछ समय पहले रामायण मूवी को लेकर मंटेना ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था। जिसके बाद रामायण फिल्म की शूटिंग जोकि मार्च के महीने में शुरू हुई थी। तो वहीं अब दीपिका चिखलिया ने रामायण से छेड़छाड़ करने पर मेकर्स को चेतावनी दी है। 

दीपिका चिखलिया ने रामायण से छेड़छाड़ करने पर दी चेतावनी (Dipika Chikhlia Cautions Against Tampering With Ramayana)-

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला रामायण सीरियल जोकि आज भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। जिसमें माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। उन्होंने रणवीर कपूर की रामायण के रीमेक के विचार को पसंद नहीं करने के पीछे की वजह बताई है। दीपिका ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैं उन लोगों से काफी निराश हूँ जो रामायण बनाते रहते हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ऐसा करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो वो कुछ नया लाना चाहते हैं। एक नई कहानी एक नया कोण एक नया रूप। जैसे कृति सेनन के लिए उन्होंने उसे गुलाबी रंग की साटन (आदिपुरूष में साड़ी) दी। उन्होंने सैफ अली (रावण का किरदार) को एक अलग रूप दिया क्योंकि वे रचनात्मक रूप से कुछ अलग करना चाहते थे। लेकिन फिर आप जो कर रहे हैं, आप रामायण के पूरे प्रभाव को खराब कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि- किसी को धार्मिंक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसा करा चाहिए और इसे एक तरफ छोड़ देना चाहिए। बस ऐसा मत करो। रामायण के अलावा भी ऐसी बहुत सी कहानियाँ है। जिनके बारे में आप बात कर सकते हैं। बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बात करें। बहुत-सी ऐसी कहानियाँ है, जिनके बारे में बात की जा सकती है। इतिहास में आजादी के लिए वीरतापूर्वक लड़ने वाले गुमनाम नायक है। सिर्फ रामायण ही क्यों ?

रामायण मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म (Ramayana Movie Budget In Hindi)-

सूत्रों कि मानें तो नमित मल्होत्रा एक शानदार भव्य फिल्म बनाने के लिए अपने सभी ग्लोबल एक्सपीरिएंस को सिस्टम में डाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी बढ़ने के साथ वह इसे और भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स दर्शकों को भगवान राम के रूप में Ranbir Kapoor के साथ एक विजुअल ट्रीट देना चाहते हैं। फिल्म को 600 दिनों के पोस्ट-प्रोडक्सन की आवश्यकता है। जो अपने आप में इस फिल्म पर कुछ सबसे मौलिक दृश्य बनाने के लिए आवश्यक निवेश के बारे में बताता है। रामायण को मेगा बजट बनाने का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना हैं। रामायण फिल्म (Ramayana Movie) का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 835 करोड़ रूपए (Ramayana Movie Budget) तक है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि. इसके अलावा रामायण फिल्म में महादेव जी के किरदार के लिए मोहित रैना (Mohit Raina) को अप्रोच किया गया है। 

Tags:    

Similar News