रिलीज हुआ 'एनिमल' का दमदार ट्रेलर, एक्शन अवतार में रणबीर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

Animal Trailer Release: आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। जी हां..रणबीर कपूर की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज हो चुका है। आइए आपको दिखाते हैं।;

Written By :  Ruchi Jha
facebook icontwitter icon
Update:2023-11-23 14:09 IST
Animal Trailer Release

Animal Trailer Release (Image Credit: Social Media)

  • whatsapp icon

Animal Trailer Release: पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी चर्चा में है। इस वक्त 'एनिमल' की पूरी टीम देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद है, जहां वह अपने फैंस वह दिल्ली की मीडिया से रूबरू हुए और फिल्म का ट्रेलर यहां मौजूद लोगों को दिखाया गया। वहीं, अब यूट्यूब पर भी 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी दमदार है। आइए देखते हैं 'एनिमल' का ट्रेलर...

रिलीज हुआ फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक अमीर घर का सीधा-सादा बच्चा आगे चलकर बिगड़ैल बनता है और फिर दुनिया के सबसे खतरनाक लोगों में से एक बन जाता है। ट्रेलर में रणबीर का रिश्ता अपने पिता से काफी उलझा हुआ है और अब वो पिता का ही बदला लेने के लिए ऐसी राह पर निकल पड़ा है, जहां से जिंदा लौट पाना बेहद मुश्किल है। इस ट्रेलर में रणबीर कपूर को देखकर कहा जा सकता है कि वो 'एनिमल' के साथ अपने करियर की बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए तैयार हैं। उनके लुक से लेकर, उनके बात करने का अंदाज, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सबकुछ काफी दमदार है। फिल्म में रश्मिका मंदाना संग रणबीर का रोमांस भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ट्रेलर में उन्हें साथ देख उनकी केमिस्ट्री बढ़िया लग रही है।

Full View

'एनिमल' के टीजर को भी मिला था खूब प्यार

इससे पहले, फिल्म टीजर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि यह पहली बार होगा कि साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। यही नहीं खबरों की मानें, तो इस फिल्म में एक बाप-बेटे की शानदार कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि एक्शन से भरपूर 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Full View

क्या है 'एनिमल' की कहानी?

फिल्म की कहानी गैंगस्टर परिवार की है, जिसमें कि अनिल कपूर पिता के किरदार में हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे बने हुए हैं। हालांकि, बॉबी देओल के किरदार को लेकर तो ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन खबरों के अनुसार वह भी नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना-रणबीर कपूर की लवर के किरदार में नजर आएंगी। अब तक फिल्म के दोनों गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया है। खैर, अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। वैसे ट्रेलर की बात करें, तो ट्रेलर के हिसाब से तो यही उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। हालांकि, फिल्म फ्लॉप होती है या हिट ये समय बताएगा।



Tags:    

Similar News